---विज्ञापन---

Kantara Box Office Collection Day 15: देश से लेकर विदेश तक ‘कंतारा’ का कोहराम, जानें कुल कमाई

मुंबई: साल 2022 अभी खत्म नहीं हुआ है, मगर इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिक्र जब भी होगा तो उसमें कंतारा का नाम जरूर लिया जाएगा। कन्नड़ रिलीज़ के बाद, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में डब और रिलीज़ किया गया। वहीं कंतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में […]

मुंबई: साल 2022 अभी खत्म नहीं हुआ है, मगर इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिक्र जब भी होगा तो उसमें कंतारा का नाम जरूर लिया जाएगा। कन्नड़ रिलीज़ के बाद, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में डब और रिलीज़ किया गया।

वहीं कंतारा का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब तक फिल्म के हिंदी वर्जन ने टिकट खिड़की पर 31.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और लगातार ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

---विज्ञापन---

कंतारा हिंदी बॉक्स ऑफिस 15 (Kantara Box Office Collection Day 15)

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! 15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस दिन भी टिकट काउंटर फिल्म का अद्भुत क्रेज देखने को मिला और कथित तौर पर 2.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.95 करोड़ हो गया।

Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Day 10- Rs 2.65 Cr
Day 11- Rs 1.90 Cr
Day 12- Rs 2.35 Cr
Day 13- Rs 2.60 Cr
Day 14- Rs 2.60 Cr
Day 14- Rs 2.25 Cr
Total Collection: 33.95 Cr

---विज्ञापन---

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंतारा का ग्लोबल कलेक्शन 250 करोड़ जा पहुंचा है। इसी के साथ ये यश की केजीएफ 2 को पछाड़ते हुए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई है।

कंतारा के बारे में

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2022 03:48 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola