हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kantara Box Office Collection Day 14: दो हफ्तों के बाद भी बरकरार है 'कंतारा' का क्रेज

विज्ञापन
Kantara Box Office Collection Day 14: दो हफ्तों के बाद भी बरकरार है 'कंतारा' का क्रेज

मुंबई: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा’ (Rishabh Shetty’s kantara) 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी और तबसे लेकर अब तक ये दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। 14 दिनों के बाद भी फिल्म तहलका मचा रही है।

फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी ने इसकी खूब सराहना की है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर बूम देने में काफी मदद कर रही है और फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। ‘कंतारा’ ने अकेले ही आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ और परिणीति चोपड़ा की ‘कोड नेम तिरंगा’ को धूल चटाई।

अभी पढ़ें – Bhediya First Song Thumkeshwari Out: कृति सेनन और वरुण धवन संग श्रद्धा कूपर भी ठुमका लगाती आईं नजर

Kantara Box Office Collection
वहीं अब इसके सामने सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘थैंक गॉड’ और अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ भी टक्कर देने के लिए आ गई है। 14 अक्टूबर को रिलीज हुए इसके हिंदी वर्जन के कुल कलेक्शन की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कंतारा’ ने 14वें दिन काफी अच्छा बिजनेस करते हुए कुल 31.70 करोड़ का कलेक्शन किया।

कंतारा ने बुधवार को 2.60 करोड़ के कलेक्शन के बाद गुरुवार को भी उतनी ही कमाई की और 2.60 करोड़ के बिजनेस के बाद दो हफ्तों में फिल्म का टोटल बिजनेस हिंदी बिजनेस आंकड़ा 31. (Tramadol) 70 करोड़ हो गया है।

ऋषभ शेट्टी की कंतारा ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, बल्कि इसने यश के केजीएफ 2 (Kantara beats KGF: Chapter 2) को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का टैग अपने नाम कर लिया है।

अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन हुई और भारी गिरावट, जानें कितनी हुई कमाई

वहीं हिंदी वर्जन की बात करें तो, महज 14 दिनों में इसने कुल 31.70 करोड़ कमा लिए हैं। दिनों के हिसाब से इसके कलेक्शन पर नजर डालें तो,
Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Day 10- Rs 2.65 Cr
Day 11- Rs 1.90 Cr
Day 12- Rs 2.35 Cr
Day 13- Rs 2.60 Cr
Day 14- Rs 2.60 Cr
Total Collection: 31.70 Cr

कंतारा के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें