मुंबई: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा’ (Rishabh Shetty’s kantara) 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आई थी और तबसे लेकर अब तक ये दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रही है।
फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी ने इसकी खूब सराहना की है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर बूम देने में काफी मदद कर रही है और फिल्म सुपरहिट साबित हुई है।
इसी के साथ 14 अक्टूबर, मेकर्स ने इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया, जिसके चलते आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ को मुंह की खानी पड़ी। वहीं नौवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘कंतारा’ ने 11वें दिन यानी सोमवार को 1.90 करोड़ के साथ काफी अच्छा बिजनेस किया, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 24.15 करोड़ जा पहुंचा है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kantara Box Office Collection Day 11)
ऋषभ शेट्टी की कंतारा ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, बल्कि इसने यश के केजीएफ 2 (Kantara beats KGF: Chapter 2) को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का टैग अपने नाम कर लिया है।
वहीं हिंदी वर्जन की बात करें तो, महज 11 दिन में इसने कुल 24.15 करोड़ कमा लिए हैं। दिनों के हिसाब से इसके कलेक्शन पर नजर डालें तो,
Day 1- Rs 1.27 Cr
Day 2- Rs 2.75 Cr
Day 3- Rs 3.50 Cr
Day 4- Rs 1.75 Cr
Day 5- Rs 1.88 Cr
Day 6- Rs 1.95 Cr
Day 7- Rs 1.90 Cr
Day 8- Rs 2.05 Cr
Day 9- Rs 2.55 Cr
Day 10- Rs 2.65 Cr
Day 11- Rs 1.90 Cr
Total: Rs 24.15 crores
अभी पढ़ें – Thank God Twitter Review: सोशल मीडिया पर ‘थैंक गॉड’ को नेटिजेंस से मिली ऐसी प्रतिक्रिया, जानें
कंतारा के बारे में
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा, प्रमोद शेट्टी और किशोर को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines