मशहूर एक्टर और डायरेक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिला है। इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी रकम चार्ज की है। बता दें कि फिल्म का बजट बेहद मोटा है और इसे 200 करोड़ रुपये में बनाया गया है।
अक्षय कुमार को मिले इतने करोड़
फिल्म ‘कन्नप्पा’ के स्टार्स की फीस बात करें तो इंटरनेट पर इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, फिल्म के एक-दो स्टार के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी जरूर सामने आई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम रोल में हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो 200 करोड़ रुपये के मोटे बजट वाली इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
मोटी फीस लेते हैं खिलाड़ी कुमार
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी की मानें तो अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा में एक फिल्म के लिए 60 करोड़ से लेकर 145 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं। वहीं, अगर उनकी फिल्म ‘कन्नप्पा’ की फीस की बात करें तो ये बेहद कम है। हालांकि, ये ऑफिशियल नहीं है। इसके अलावा विष्णु मांचू ने जूम से फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि सबने तो नहीं लेकिन इस फिल्म के लिए प्रभास और मोहनलाल ने कोई फीस नहीं ली है।
प्रभास और मोहनलाल का कैमियो
इतना ही नहीं बल्कि विष्णु ने ये भी कहा था कि फिल्म में इन दोनों ने बेहद कड़ी मेहनत की है। मैं उनका कर्जदार हूं। उन्होंने कहा कि मैं उनका आभारी हूं कि वे आए और उन्होंने मेरी फिल्म के लिए ऐसा (कैमियो) किया। इसके अलावा अगर फिल्म के बाकी स्टार्स की फीस की बात करें तो इनकी फीस को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
एक साथ रिलीज हुई कई फिल्में
इस फिल्म में अक्षय कुमार और विष्णु मांचू के अलावा काजल अग्रवाल, ब्रह्माजी, ब्रह्मानंदम, आर. शरतकुमार, प्रिटी मधुसूदन, मुकेश ऋषि और मधू जैसे स्टार्स हैं। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर क्या कमाल करती है और इसके खाते में पहले दिन कितने नोट आते हैं? बता दें कि फिल्म ‘कन्नप्पा’ के साथ टिकट खिड़की पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए फाइनल नेगोशिएशन पर ये एक्टर, Salman Khan के शो में आ सकते हैं नजर
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines