बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। कभी बड़ी तो कभी छोटी फिल्में थिएटर्स में मौजूद होती हैं। हाल ही में भी टिकट खिड़की पर आने के लिए कई फिल्में लाइन में हैं। इसमें सलमान खान की ‘सिकंदर’ से लेकर सनी देओल की ‘जाट’ तक शामिल हैं। इस बीच विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ भी सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार थी, लेकिन अब फैंस को फिल्म के लिए और इंतजार करना होगा। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।
फिल्म ‘कन्नप्पा’ की हुई पोस्टपोन
विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ 25 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन अब जानकारी है कि फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिलेगी। फिल्म की रिलीज में देरी की वजह भी सामने आई है। इस बारे में बात करते हुए विष्णु मांचू ने कहा कि फिल्म की टीम इस पर काम कर रही है और बेहद मेहनत और लगन से काम चल रहा है।
फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म हर तरह से फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरे, इसके लिए इस पर काम किया जा रहा है और जल्दी ही फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म को हाल ही में ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बल्कि कास्ट मेंबर रघु बाबू ने ट्रोल्स को चेतावनी भी दी थी कि वो इसकी आलोचना ना करें।
नई रिलीज डेट के आने में टाइम
उनका कहना था कि अगर किसी ने फिल्म ‘कन्नप्पा’ को ट्रोल किया, तो वो भगवान शिव के गुस्से और श्राप का सामना करेगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें आडे़ हाथों लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट ही पीछे हट गई है। ऐसे में अब जो लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे उन्हें और इंतजार करना होगा। देखने वाली बात होगी कि फिल्म की नई रिलीज डेट कब आएगी?
यह भी पढ़ें- ‘सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं…’ सिकंदर के इस डायलॉग पर क्या बोले सलमान खान?
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
40 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
21 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines