Kannappa Movie: साउथ के मशहूर एक्टर मंचू विष्णु की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘कनप्पा’ का ट्रेलर रविवार, 15 जून को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर से फिल्म के प्लॉट के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। जहां मंचू विष्णु कनप्पा का किरदार प्ले कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार भगवान शिव और प्रभास रुद्रा के किरदार में हैं। आपको बता दें कि मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है। आइए जानते हैं कि कौन थे कनप्पा?
कौन थे कनप्पा?
साउथ की परंपराओं में कनप्पा को भगवान शिव का भक्त बताया जाता है और उनका पूरा नाम कनप्पा नायनार था। कनप्पा को शिव के 63 नयनार संतों में से एक स्थान दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कनप्पा का जन्म एक तमिल भील परिवार में हुआ था। पहले वह शिकारी थे लेकिन बाद में संत के तौर पर पहचाने गए। कहा जाता है कि वह पहले नास्तिक थे। बाद में वह भगवान शिव के कट्टर भक्त बन गए थे।
शिव को चढ़ा दी थी आंख
पुराणों में कहा गया है कि कनप्पा जब भगवान शिव के भक्त बने तो उनके मन में उनके प्रति श्रद्धा तो बहुत जागी लेकिन उन्हें पूजा करने की विधि के बारे में नहीं पता था। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए वह स्वर्णमुखी नदी का पानी मुंह में भरकर लाते थे। शिकार करने के बाद मांस का एक टुकड़ा शिवलिंग पर चढ़ाते थे। एक बार जब भगवान शिव ने कनप्पा की परीक्षा ली। मंदिर में अचानक भूकंप आया और शिवलिंग की तीसरी आंख से खून बहने लगा। कनप्पा को लगा कि भूकंप के झटके से शिवजी की आंख चोटिल हो गई है। उन्होंने बिना कुछ सोचे अपनी आंख निकालकर भगवान शिव को चढ़ा दी थी।
मंचू विष्णु बने हैं कनप्पा
बता दें कि फिल्म ‘कनप्पा’ में मंचू विष्णु ने कनप्पा का किरदार प्ले किया है। वहीं भगवान शिव के किरदार में अक्षय कुमार नजर आए हैं। इसके अलावा प्रभास ने रूद्रा का किरदार प्ले किया है। मंचू विष्णु अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 27 जून, 2025 को रिलीज हो रही ‘कन्नपा’ को दर्शकों से क्या प्रतिक्रिया मिलती है?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines