साउथ के मशहूर डायरेक्टर ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में सड़ी-गली हालत में मिला शव

Guruprasad Passed Away: साउथ फिल्म डायरेक्टर के निधन की शॉकिंग खबर मिली है। फिल्ममेकर गुरुप्रसाद ने आत्महत्या कर ली है। उनके सुसाइड करने से इंडस्ट्री हिल गई है।

Guruprasad Passed Away

Guruprasad Passed Away

Guruprasad Passed Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लग गया है। एक जाने-माने फिल्ममेकर के निधन की दुखद खबर मिली है। कन्नड़ के मशहूर फिल्ममेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुप्रसाद ने आत्महत्या कर ली है। 52 साल के कन्नड़ डायरेक्टर और फिल्ममेकर गुरुप्रसाद ने अपने घर के पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। अब ये खबर सुनकर हर कोई शॉक्ड है और इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। गुरुप्रसाद का ये कदम अब उनके चाहने वालों को एक जोरदार झटका दे गया है।

घर से मिली डायरेक्टर की लाश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ डायरेक्टर गुरुप्रसाद का शव उनके घर से सड़ी-गली हालत में मिला है। कर्नाटक के मदनैयाकनहल्ली एरिया में उनके घर में उनकी डेड बॉडी पाई गई है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर पिछले करीब आठ महीनों से इसी घर में रह रहे थे। हाल ही में डायरेक्टर के पड़ोसियों को उनके घर से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने जब इस बात की शिकायत की और इस बारे में अधिकारियों को बताया तो शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तहकीकात की।

पंखे से लटका मिला शव 

जैसे ही पुलिस डायरेक्टर के घर पहुंची तो उन्हें उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि गुरुप्रसाद ने आत्महत्या कई दिन पहले की होगी क्योंकि उनकी बॉडी अब डीकंपोज होनी शुरू हो गई थी। अब उन्होंने ये बड़ा कदम क्यों उठाया उसके कारण को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो कर्ज में डूब चुके थे और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रह था। शायद इसी कारण डायरेक्टर ने अपनी खुद की जान ले ली।

क्या है डायरेक्टर की आत्महत्या का कारण?

पुलिस ने केस दर्ज किया है और वो डायरेक्टर की मौत का सही कारण जानने के लिए बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि डायरेक्टर की हालिया फिल्म के फ्लॉप होने के कारण वो फाइनेंशियल क्राइसिस में आ गए थे। वो ये सहन नहीं कर पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें, साल 2006 में गुरुप्रसाद ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ