Kannada Bigg Boss Star Appointed International Cricket Team Coach: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन खत्म हुआ है। शो के इस सीजन की विनर सना मकबूल रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही अब बिग बॉस के 18वें सीजन की जोरों से चर्चा हो रही है। हर कोई इसके बारे में बातें करता नजर आ रहा है। हालांकि अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने क्रिकेट का रूख कर लिया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बने कोच
दरअसल, कन्नड़ बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यानी कर्नाटक के डोड्डा नरसिया गणेश को अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बना दिया गया है। खबरें हैं कि गणेश को केन्याई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि गणेश बहुत पहले से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। जी हां, उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है। वो 51 साल के हैं और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। हालांकि गणेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।
गणेश के सामने बड़ी चुनौती
गौरतलब है कि डोड्डा गणेश को अब बेहद शानदार मौका मिला है। इसके साथ ही अगर केन्याई क्रिकेट टीम की बात करें तो साल 1996 से 2011 तक 5 विश्व कप टूर्नामेंट में भाग ले चुकी केन्याई क्रिकेट टीम अब विश्व कप टूर्नामेंट को क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रही है। बता दें कि केन्याई क्रिकेट टीम को 2026 के टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कराने की चुनौती अब डोड्डा गणेश के सामने है।
कभी राजनीति के मैदान में भी उतरे थे स्टार
बता दें कि जब गणेश ने क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। जी हां, गणेश जनता दल (सेक्युलर) पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद जैसे ही साल 2012-13 आया तो वो गोवा क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन गए। फिर साल 2016 में गणेश ने बिग बॉस कन्नड़ के चौथे सीजन में भाग लिया और लाइमलाइट में आ गए। हालांकि शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और वो दो हफ्ते के बाद ही घर से बेघर हो गए।
यह भी पढ़ें- Nataša Stanković से माफी क्यों मांगने लगे Hardik के फैंस? Jasmin Walia का बड़ा राज रिवील
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines