Kannada Actress Hema Chaudhary Hospitalised: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। मशहूर साउथ एक्ट्रेस अब हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं। जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। अब ये खबर सुनकर फैंस भी टेंशन में हैं। पूरी साउथ इंडस्ट्री इस वक्त एक्ट्रेस को लेकर घबराई हुई है। कन्नड़ की जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा चौधरी (Hema Chaudhary) को दो दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसकी वजह से अब वो अस्पताल में भर्ती हैं। वो फिलहाल इस गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Deepfake केस में बड़ा अपडेट, 4 लोगों को पुलिस ने धरदबोचा
हॉस्पिटल में एडमिट हुईं एक्ट्रेस
हेमा चौधरी को इस वक्त बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल (Baptist Hospital) की इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है। इतना ही नहीं इस वक्त एक्ट्रेस विदेश से अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रही हैं क्योंकि उनकी ट्रीटमेंट का असर उनके शरीर पर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा। अब उनकी इस हालत के बारे में जानकर न सिर्फ उनका परिवार और फैंस बल्कि पूरी साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में एक्ट्रेस लीलावती पुण्यतिथि इवेंट में नजर आई थीं। इस दौरान उन्हें देखकर ऐसा जरा भी नहीं लगा था कि वो बीमार हैं। हेमा चौधरी एकदम स्वस्थ दिखाई दे रही थीं।
Image Credit: Google
180 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
लेकिन अब एक्ट्रेस ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में हैं। ऐसे में फैंस भी उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। सभी की मन में इस वक्त यही चल रहा है कि एक्ट्रेस हेमा चौधरी बस ठीक होकर अपने घर वापिस लौट आएं और रिकवर होकर फैंस को एक बार फिर एंटरटेन करें। बात अगर उनके करियर की करें तो हेमा चौधरी ने न सिर्फ कन्नड़ बल्कि तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर में 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर फैंस के दिल जीते हैं।
नेगेटिव किरदार से जीते फैंस के दिल
इसके अलावा कुचिपुड़ी कलाकार के रूप में भी एक्ट्रेस ने फेम हासिल किया है। लीड एक्ट्रेस के तौर पर साल 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘Pelli Kani Pelli’ में काम किया था। उससे पहले वो सपोर्टिंग रोल्स में दिखाई देती थीं। हेमा को नेगेटिव किरदार निभाने के लिए भी याद किया जाता है। ‘विजयवाणी’, ‘दीपा’ और ‘गाली मथु’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने नेगेटिव रोल से पहचान बनाई है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines