मशहूर एक्टर ने फुटपाथ पर चल रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, महिला की मौत, अभिनेता पर दर्ज हुई FIR

Kannada actor Nagabhushana: बीती रात बेंगलुरु में कन्नड़ के मशहूर एक्टर नागभूषण (Nagabhushana) की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। नागभूषण की कार ने फुटपाथ पर चल रहे पति-पत्नी को बेहद जोरदार टक्कर मारी, जिससे इस हादसे में महिला की जान चली गई।घटना बीती रात यानी 30 सितंबर की रात की है। कथित तौर पर […]

---विज्ञापन---

Kannada actor Nagabhushana: बीती रात बेंगलुरु में कन्नड़ के मशहूर एक्टर नागभूषण (Nagabhushana) की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। नागभूषण की कार ने फुटपाथ पर चल रहे पति-पत्नी को बेहद जोरदार टक्कर मारी, जिससे इस हादसे में महिला की जान चली गई।

घटना बीती रात यानी 30 सितंबर की रात की है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद एक्टर के खिलाफ टक्कर मारने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- Prabhas की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में होगी मेगास्टार Mohanlal की एंट्री, फैंस हुए एक्साइटेड

एक्टर नागभूषण की कार ने पति-पत्नी को मारी टक्कर

इस हादसे में फुटपाथ पर चल रहे एक जोड़े में से महिला की जान चली गई है और उनके पति का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात करीब 9:45 बजे की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वसंत पुरा मुख्य सड़क पर फुटपाथ पर चल रहे एक जोड़े को कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार ने टक्कर मार दी। बता दें कि वह उत्तरहॉल से कोनानकुंटे की ओर जा रहा था।

घायल युवक की हालत बेहद गंभीर

हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्टर नागभूषण ने रात में ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया और पुरुष का इलाज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो घायल युवक के दोनों पैरों, सिर और पेट में चोट गहरी चोट है और उनकी हालत बेहद गंभीर है। हालांकि इस मामले में अब पुलिस ने एक्टर के खिलाफ ओवरस्पीडिंग और लापरवाही का चार्ज लगाते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पहले भी कई एक्टर्स इस तरह के मामले में फंसे हैं

बता दें कि अभिनेता नागभूषण कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस नबंवर एक्टर की फिल्म Tagaru Palya भी रिलीज होने वाली है। फैंस को एक्टर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस खबर के बाद सभी उदास है। इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले भी कई एक्टर्स इस तरह के मामले में फंस चुके हैं।

First published on: Oct 01, 2023 04:47 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें