---विज्ञापन---

मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर कौन? जो मर्डर केस में हिरासत में, दर्शन से पहले भी जुड़े हैं कई विवाद

Kannada Actor Darshan Thoogudeepa Detained: कन्नड़ फिल्मों के खलनायक थुगुदीपा श्रीनिवास के बेटे और एक्टर दर्शन थुगुदीपा को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक्टर पर कथित तौर पर एक हत्या मामले में शामिल होने का आरोप लगा है।

---विज्ञापन---

Kannada Actor Darshan Thoogudeepa Detained: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को कथित तौर पर एक मर्डर केस में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने एक्टर को 10 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि चित्रदुर्ग में रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स की हत्या मामले में आरोपियों के साथ एक्टर दर्शन की संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा?

कौन हैं एक्टर दर्शन थुगुदीपा?

दर्शन थुगुदीपा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता थुगुदीपा श्रीनिवास के बेटे हैं, जिनका जन्म 16 फरवरी, 1977 को कर्नाटक में हुआ था। अपने पिता की तरह की दर्शन भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोजेक्शनिस्ट के जरिए की। इसके बाद कैमरामैन का काम संभाला। इस दौरान दर्शन ने सिनेमेटोग्राफर बी सी गौरीशंकर को असिस्ट भी किया। साल 1997 में उन्हें फिल्म ‘महाभारत’ में सपोर्टिंग एक्टर का रोल ऑफर हुआ। इसके बाद एक्टर ने देवरा मागा और मिस्टर हरिशचंद्र समेत कई फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म मैजेस्टिक से मिली।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने Zaheer से शादी के लिए नहीं ली पिता से परमिशन? Shatrughan Sinha का रिएक्शन कुछ ऐसा था

---विज्ञापन---

क्या है पूरा विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, चित्रादुर्गा के रेणुका स्वामी की हत्या मामले में पूरी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, मरने वाला शख्स चित्रादुर्गा में एक मेडिकल शॉप पर काम करता था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर रेणुका स्वामी का अपहरण कर लिया और उसके बाद उसे को शहर के पश्चिमी भाग कामाक्षीपल्या में ले जाया गया। यहां उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके शव को एक नाले से बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पता चला कि रेणुका स्वामी की हत्या की गई है। इसमें एक्टर दर्शन थुगुदीपा का नाम आया है।

---विज्ञापन---

पहले भी विवादों में रहा नाता

बता दें कि एक्टर दर्शन थुगुदीपा का विवादों से पहले भी नाता रहा है। साल 2011 में पहला विवाद उनके नाम तब आया, जब उनकी पत्नी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्टर को 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। साल 2016 में फिर एक बार दर्शन की पत्नी ने ‘आपत्तिजनक व्यवहार’ की शिकायत करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। साल 2021 में एक्टर पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था, जबकि साल 2024 में उनकी एक रील सामने आई जिसमें दर्शन एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन में दिखे। बाद में पता चला कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

First published on: Jun 11, 2024 12:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola