वो हमारे लिए भगवान जैसे... कन्नड़ एक्टर की गिरफ्तारी से बौखलाई एक्ट्रेस, बोली- ये दिन काला दिवस है

Sanjjanaa Galrani Support Actor Darshan: कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है। अब एक्ट्रेस संजना गलरानी उनके सपोर्ट में उतर आई हैं।

Sanjjanaa Galrani Support Actor Darshan

Sanjjanaa Galrani Support Actor Darshan.

Sanjjanaa Galrani Support Actor Darshan: कन्नड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के खिलाफ कथित तौर पर एक मर्डर मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनकी को-स्टार संजना गलरानी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने दर्शन को ‘इंडस्ट्री का भगवान’ करार दिया है। बता दें कि एक्टर दर्शन की गिरफ्तारी बेंगलुरु में 33 वर्षीय रेणुका स्वामी का नाले में शव मिलने के बाद की गई है। उनके अलावा 12 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, रेणुका स्वामी को लेकर कहा जा रहा है कि उसने एक्टर की को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। अब रेणुका स्वामी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब से कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी हुई है, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। इस बीच एक्टर की को-एक्ट्रेस रहीं संजना गलरानी ने अपने बयान में एक्टर की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे लिए ये काला दिवस जैसा है। पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सैलाब आने जैसा है। दर्शन हमारी इंडस्ट्री में एक दिव्य व्यक्ति की तरह हैं।’

विज्ञापन

संजना गलरानी ने आगे कहा, ‘एक्टर दर्शन थुगुदीपा इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर एक्टर रहे हैं। लोग उनकी फिल्मों को सिर्फ देखते नहीं हैं, बल्कि उनकी पूजा भी करते हैं। उनका व्यक्तित्व कमाल का है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैंने उनके साथ काम किया है। वो कभी मुझे मेरे नाम से नहीं बुलाते थे। मुझे हमेशा ‘जी सुनिए’ कहकर संबोधित करते थे। उनका स्वभाव सम्मानजनक रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में हर कोई है शॉक्ड

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘दर्शन थुगुदीपा का महिलाओं से बात करने और उनके साथ व्यवहार करने का तरीका काफी अच्छा रहा है। मैंने जब उनके ऊपर लगे आरोपों को सुना तो मैं हैरान रह गई। इस खबर से कर्नाटक का हर व्यक्ति शॉक्ड है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जिस तरह से लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं, और जितना मैं उन्हें जानती हूं इन दोनों में काफी बदलाव है। दोनों अलग व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और इतनी जल्दी किसी के व्यक्तित्व को जज नहीं करना चाहिए।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ