Last moments of Darshan’s fan before murder: रेणुकास्वामी मर्डर केस ने सभी का दिल दहला दिया। जिस तरह से इस मर्डर को अंजाम दिया गया। फेमस एक्टर दर्शन थूगुदीप के फैन को जिस तरह मौत के घाट उतारा गया वो देखकर हर कोई सिहर उठा है। हाल ही में सामने आईं तस्वीरें एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड की गंभीरता को उजागर करती हैं। 33 वर्षीय ऑटो चालक रेणुकास्वामी की जिस बर्बरता से हत्या की गई उसे देखकर हर कोई हैरान है। इन तस्वीरों को भारत टुडे टीवी की तरफ से शेयर किया गया है, जिनमें रेणुकास्वामी अपनी मौत से पहले की अंतिम घड़ी में कैमरे के सामने डर और विनती करते हुए देखे जा सकते हैं।
जिंदगी की भीख मांगते दिखा रेणुकास्वामी
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में रेणुकास्वामी का शरीर बिना शर्ट के दिखाई दे रहा है, जबकि उनके पीछे खड़े ट्रक नजर आ रहे हैं। उसकी पीठ पर चोट का निशान भी साफ तौर पर देखे जा रहे हैं। इन तस्वीरों से ये साफ होता है कि रेणुकास्वामी उस समय कितनी गंभीर हालत में था। एक तस्वीर में तो वो रोते हुए और अपनी जान की भीख मांगते हुए नजर आता है, जिससे उसकी स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है। ये सभी तस्वीरें मन को बहुत विचलित करने वाली हैं।
रेणुकास्वामी की बर्बरता से की गई हत्या
आपको बता दें 9 जून को रेणुकास्वामी की लाश बैंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास मिली थी।अब हाल ही में आई एक और तस्वीर में एक एसयूवी भी नजर आ रही है, जिसका उपयोग मृतक की लाश को फ्लाईओवर तक ले जाने के लिए किया गया था। ये कार कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की थी जिसे पुलिस ने हत्याकांड के बाद बरामद भी किया था।
Last moments of Darshan’s fan before murder
पुलिस के मुताबिक रेणुकास्वामी जो दर्शान का बड़ा फैन था, उसे अभिनेता के निर्देश पर एक गैंग द्वारा अगवा और हत्या कर दी गई। ऐसा आरोप है कि उसने अभिनेता पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश भेजे थे, जो कथित तौर पर दर्शन की पार्टनर हैं। इसी के चलते ये हत्याकांड हुआ।
रेणुकास्वामी के पोस्टमॉर्टम में क्या आया?
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेणुकास्वामी पर लाठियों से हमला किया गया था और उसकी मृत्यु चोटों के कारण लगे शॉक और हैमरेज के कारण हुई। ये रिपोर्ट उसकी पीड़ा और उसके साथ हुए अमानवीय बर्ताव को दर्शाती है, जिससे इस मामले को गंभीरता को समझा जा सकता है। फिलहाल इस मामले में एक्टर दर्शन और पवित्रा गौड़ा जेल में हैं, दोनों को 11 जून को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines