हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जेल में बंद एक्टर को डरा रहा फैन का भूत, रात को चीखने-चिल्लाने का दावा

Darshan Thoogudeepa Claims Haunted by Renukaswamy Spirit: रेणुकास्वामी मर्डर केस के आरोपी एक्टर दर्शन ने हाल ही में बड़ा दावा किया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Darshan Thoogudeepa Claims Haunted by Renukaswamy Spirit

 

Darshan Thoogudeepa Claims Haunted by Renukaswamy Spirit: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दर्शन इन दिनों जेल में बंद हैं। एक्टर के ऊपर अपने ही फैन रेणुकास्वामी का मर्डर करने का आरोप है। हाल ही में दर्शन ने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें सुनवाई की तारीख को अदालत ने आगे बढ़ा दिया था। अब जेल में बंद एक्टर ने चौंकाने वाला दावा किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

एक्टर को सता रहा फैन का भूत?

जेल में बंद एक्टर दर्शन ने हाल ही में जेल में होने वाली परेशानियों के बारे में बात की है। एक्टर ने इसी बीच हैरान करने वाला दावा किया है। अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें जेल में  फैन रेणुकास्वामी की आत्मा परेशान कर रही है। जेल के अधिकारियों को अपनी चिंताओं के बारे में बताते हुए दर्शन ने कहा कि रेणुकस्वामी उनके सपनों में आते हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दर्शन ने बेल्लारी जेल में अधिकारियों को बताया कि जेल में अकेले रहने के चलते उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को होने वाली जमानत सुनवाई में उन्होंने अपने वकील के जरिए बेंगलुरु जेल में वापस जाने की मांग की है। अब अगर एक्टर की हिरासत बढ़ाई जाती है, तो उनके वकील ने मांग की है कि उन्हें वापस से बेंगलुरु जेल में ही शिफ्ट किया जाए। इतना ही नहीं जेल स्टाफ ने भी रिपोर्ट किया है कि उन्होंने रात में दर्शन को चीखते-चिल्लाते सुना है, जिसकी वजह से उन्हें भी डर लग रहा है।

दर्शन की मांगों को किया गया खारिज

आपको बता दें पहले दर्शन को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया था, लेकिन वहां की तस्वीरें पब्लिक होने के बाद उन्हें बेल्लारी जेल के एक छोटे से सेल में भेज दिया गया। यहां उन्हें दूसरों के संपर्क से एकदम अलग रखा गया है, जिससे उनका मानसिक तनाव और बढ़ गया है। वहीं बेल्लारी जेल के अधिकारियों ने दर्शन की कई मांगों को भी खारिज कर दिया है। दर्शन चाहते थे कि उनके सेल में टीवी लगवा दिया जाए लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन

इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर दर्शन पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं। एक हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उन्हें देख कर आगे के स्कैन की सिफारिश की है और ये संभावना जताई है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए भी दर्शन ने अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें सेंट्रल जेल में भेज दिया जाए ताकि वहां उनका इलाज अच्छे से हो सके।

यह भी पढ़ें: कब आएगा Laughter Chefs सीजन 2? Bharti Singh के व्लॉग में हुआ रिवील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola