हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kanguva: दहकती आग के बीच नजर आए 'मेगास्टार सूर्या', 'कंगुवा' की पहली झलक आई सामने

विज्ञापन
Kanguva Advance Booking Collection.

Kanguva: साउथ सुपरस्टार सूर्या की आने वाली फिल्म ‘कांगुवा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आज यानी 23 जुलाई को मेगास्टार अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक को शेयर किया है, जो बेहद शानदार है। साथ ही इस वीडियो में मेगास्टार दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।

Kanguva का प्रोमो जारी

बता दें कि सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार का आज 48वां जन्मदिन है। वहीं, एक्टर के बर्थडे को और भी खास बनाने के लिए उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इस वीडियो में एक्टर का भयानक और रौद्र रूप दिख रहा है।

विज्ञापन

आदिवासी नेता ‘कंगुवा’ के किरदार में नजर आएंगें सूर्या 

साथ ही इस फिल्म में सूर्या शक्तिशाली आदिवासी नेता ‘कंगुवा’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि आदिवासी नेता ‘कंगुवा’ जो शासन करता है और दुश्मनों के खिलाफ युद्ध छेड़ता है। ‘कंगुवा’ सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बन रही है और एंटरटेनमेंट से भरपूर है।

‘कंगुवा’ का प्रोमो

वहीं, अगर फिल्म के प्रोमो की बात करें तो ‘कंगुवा’ का प्रोमो जंगल में एक युद्ध के मैदान से शुरू होता है, जहां प्रतिद्वंदी जनजाति का एक व्यक्ति दर्जनभर लोगों को मारता है और उसका मकसद शासन पर कब्जा करना होता है। दूर एक नकाब से चेहरा ढका आदमी खड़ा होता है, जिसपर आग से जला हुआ भाला फेंककर हमला किया जाता है। इसके बाद ये शख्स भागता है और बेनकाब हो जाता है। वह खुद को ‘कंगुवा’ बताता है।

विज्ञापन

2024 में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘कंगुवा’ में सूर्या दो अलग-अलग कैरेक्टर्स प्ले करते नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म के वीएफएक्स पर भी खूब काम किया जा रहा है। वहीं, फिल्म का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। बताते चलें कि इस फिल्म को साल 2024 में टूडी और थ्रीडी में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की स्टार कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार की फिल्म में दिशा पाटनी, योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। साथ ही ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी। इतना ही बल्कि इस फिल्म को तामिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में 3डी में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola