Kanguva Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘कंगुवा‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है। अब तक जो रिस्पॉन्स आया है, उसमें कुछ पॉजिटिव और कुछ निगेटिव रिव्यू देखने को मिले हैं। शाम तक पता चल जाएगा कि शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा पाई है। फिल्म का अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए सूर्या, बॉबी देओल और बाकी स्टारकास्ट को कितनी फीस दी गई है…
सूर्या ने चार्ज की मोटी फीस
फिल्म ‘कंगुवा’ में साउथ सुपरस्टार सूर्या लीड किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही साफ हो गया था कि एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए जान फूंक दी है। उनके एक्शन सीक्वेंस की चर्चा काफी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या ने लिए फिल्म के लिए काफी मोटी फीस चार्ज की है। उन्हें 39 करोड़ रुपये फीस दी गई है।
यह भी पढ़ें: Kanguva देखने के 5 कारण, क्यों सूर्या-बॉबी देओल की जोड़ी को नहीं कर पाएंगे इग्नोर?
बॉबी देओल की फीस से निराशा
जाहिर है कि फिल्म ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ-साथ बॉबी देओल भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनका खूंखार लुक देखने लायक है। हालांकि फीस के मामले में बॉबी काफी पिछड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सूर्या के मुकाबले उनकी फीस बेहद कम है।
दिशा पाटनी की फीस
सूर्या और बॉबी देओल के अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दिशा इस फिल्म में बतौर फीमेल लीड नजर आई हैं। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद यह उनके करियर की दूसरी साउथ फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी को 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
कार्थी का फिल्म में कैमियो
बता दें कि फिल्म ‘कंगुवा’ में कार्थी का कैमियो है। उनकी एंट्री से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि फिल्म के लिए उन्होंने कितनी फीस चार्ज की है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की फीस भी रिवील नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
37 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines