हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanguva X Review: सूर्या और बॉबी देओल की जोड़ी लोगों को कैसी लगी? क्या कहती है इंटरनेट की पब्लिक?

Kanguva X Review: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म ने भी दस्तक दे दी। दो फिल्मों के पहले से बॉक्स ऑफिस पर होने से ‘कंगुवा’ पर इसका क्या असर होगा ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।

विज्ञापन
Kanguva

Kanguva X Review: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ का जलवा बरकरार है। इस बीच अब टिकट खिड़की पर एक और एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोग बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन कुछ लोग इसे देखने से पहले अभी भी इसका रिव्यू करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में इंटरनेट की पब्लिक क्या कहती है?

क्या है सोशल मीडिया यूजर्स की राय?

सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ को हर कोई बेहद पसंद कर रहा है। हर कोई फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दे रहा है। एक यूजर ने इस फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि सूर्या मतलब रिकॉर्ड ब्रेक। दूसरे यूजर ने कहा कि ये एक एपिक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। तीसरे यूजर ने कहा कि ‘कंगुवा’ ने आते ही आग लगा दी। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म को लेकर बना बज सही था, कमाल की फिल्म है।

‘कंगुवा’ को मिल रहा पॉजिटिव रिव्यू

इस तरह से यूजर्स ‘कंगुवा’ पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। फिल्म ‘कंगुवा’ को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू इस बात का इशारा कर रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। जी हां, फिल्म की पहले दिन की कमाई पर भी हर किसी की निगाहें बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को पहले दिन टिकट खिड़की पर कितनी जगह मिलती है और ये क्या कमाई कर पाती है।

‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ पहले से मौजूद

फिल्म ‘कंगुवा’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर पैसे लूटना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है क्योंकि टिकट खिड़की पर पहले से ही अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल-भूलैया 3’ मौजूद है। ऐसे में दोनों फिल्मों के होते हुए ‘कंगुवा’ कितनी कमाई करेगी, ये देखने वाली बात होगी। फिल्म ‘कंगुवा’ का क्रेज लोगों में साफ दिख रहा है। इसका अदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि फिल्म के अर्ली मॉर्निंग शोज हाउसफुल हैं।

पहले दिन धमाका कर सकती है फिल्म

जी हां, सुबह-सुबह फिल्म को देखने वालों की होड़-सी लगी हुई है और पहले दिन ही हाउसफुल के टैग लग गए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद कमाल और दमदार है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि फिल्म पहले दिन कुछ ना कुछ धमाका जरूर करेगी। फिर चाहे बॉक्स ऑफिस पर उसे चुनौती देने के लिए कोई भी मौजूद हो।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra बार-बार क्यों छिपा रहीं बेटी का चेहरा? इंटरनेट यूजर्स ने लगाए ये कयास?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें