Kanguva Movie Early Review: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की मच अवेटेड फिल्म कंगवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है और इसकी रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री में फिल्म को लेकर काफी बातें होने लगी हैं। खासकर फिल्म के पहले रिव्यू और परफॉर्मेंस को लेकर। अब तक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव बज देखने को मिल रहा है। अभी तक फिल्म को लेकर आए रिव्यू के मुताबिक फिल्म के निर्देशक और कलाकारों के बारे में ढेर सारी तारीफें की जा रही हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले एक अहम बात सामने आई है, वो है फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पटानी की भूमिका को लेकर फैंस का निराश होना। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही आए रिव्यू के बारे में।
रिलीज से पहले ही ‘कल्ट क्लासिक’ बनी फिल्म
फिल्म के बारे में बात करते हुए ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने फिल्म का रिव्यू शेयर किया है और उनकी मानें तो ‘कंगुवा’ एक ‘क्लासिक’ हिट बन सकती है। उमैर संधू ने बताया कि ‘ये फिल्म भले ही पहले हाफ में थोड़ी धीमी गति से चलती है, लेकिन इसके बाद का सेकंड हाफ और क्लाइमैक्स जबरदस्त है। ये एक ऐसा अनुभव है जो आपको गर्व महसूस कराएगा कि एक तमिल फिल्म निर्माता ने इतने बड़े सपने को सच किया है।”
दिशा पाटनी के किरदार से निराशा
सूर्या की एक्टिंग को लेकर उन्होंने कहा कि सुपरस्टार ने अपने रोल में पूरी जान डाल दी है और इस फिल्म में वो पूरी तरह से ‘शो स्टॉलर’ साबित हुए हैं। इसके अलावा बॉबी देओल के बारे में भी उमैर ने कहा कि वो भी स्कीन पर शानदार नजर आ रहे हैं और इस फिल्म में उनका अभिनय बेहतरीन रहा है। लेकिन दिशा पटानी की भूमिका से वो ज्यादा खुश नजर नहीं आए। उनका कहना था कि दिशा पटानी का किरदार सिर्फ सेक्स अपील के लिए ही फिल्म में लिया गया है। उनका किरदार शायद दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए।
एक ऐतिहासिक ड्रामा है फिल्म
फिल्म की कहानी और निर्देशन के बारे में उमैर ने बताया कि ये फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो दर्शकों को पुराने समय में ले जाकर एक शानदार सफर पर ले जाती है। इस फिल्म का निर्देशन सरुथाई शिवा ने किया है, जिनकी पिछली फिल्मों की तरह ये फिल्म भी एक बड़ी एक्शन ड्रामा के तौर पर सामने आ रही है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के साथ-साथ दिशा पाटनी, नट्टी, करुणास, कोवई सरला, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म के संगीत को देवी श्री प्रसाद ने दिया है, जो अपनी बेहतरीन संगीत रचनाओं के लिए फेमस हैं। ‘कंगुवा’ के गाने दर्शकों को और भी ज्यादा जोड़ने का काम करेंगी। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी काफी प्रभावशाली है, जो फिल्म की ऐतिहासिक और एक्शन से भरपूर कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh पर ‘शक्तिमान’ का यू-टर्न, रणवीर ही बनेंगे Shaktimaan? Mukesh Khanna का हिंट
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines