हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanguva: 350 करोड़ में बनी सूर्या की फिल्म क्यों हुई फ्लॉप, मेकर्स ने बताई चौंकाने वाली वजह

Kanguva Maker Reaction: सुपरस्टार सूर्या की सबसे महंगी फिल्मों में से एक कंगुवा बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। अब इसकी असफलता पर पहली बार मेकर्स ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Kanguva Maker Reaction: साउथ सुपरस्टार सूर्या की बिग बजट फिल्म ‘कंगुवा‘ की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांस गिन रही है। कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ भी नहीं कमा सकी और इंडिया में सिर्फ 68.47 करोड़ का बिजनेस कर पाई है। यह देखने के बाद कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि सूर्या की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार ‘कंगुवा’ बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। फिल्म की असफलता पर पहली बार मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

निर्माता ने बताया बड़ा कारण

यह तो सब जानते हैं कि फिल्म ‘कंगुवा’ में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं। इसके बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अब ‘कंगुवा’ के को-प्रोड्यूसर धनंजयन ने सूर्या स्टारर फिल्म की असफलता बताते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कॉलीवुड के दो फैंडम (फैंस का ग्रुप) और तमिलनाडु के दो राजनीतिक दल की वजह से फिल्म फ्लॉप साबित हुई है।

यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से प्राइम तक, नवंबर में रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज

दो फैंडम कर रहे टारगेट

123Telugu.com की रिपोर्ट के मुताबिक, को-प्रोड्यूसर धनंजयन ने यूट्यूब चैनल आगयम तमिल से बातचीत में कहा, ‘साल 2014 में मैंने इस बात का जिक्र किया था कि दो फैंडम मिलकर सूर्या को टारगेट कर रहे हैं। ऐसी धारणा थी कि ये फैंडम नहीं चाहते थे कि सूर्या का स्टारडम अगले लेवल तक पहुंचे। जब भी मैं सूर्या या फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर कुछ ट्वीट करता हूं तो इन दोनों फैंडम की ओर से नेगेटिव कमेंट या फिर ट्रोलिंग करने वाले पोस्ट देखे जाते हैं।’

धनंजयन ने आगे कहा, ‘विशेष रूप से मैं एक फैंडम को सूर्या से बेहद नफरत करते हुए देखता हूं। मुझे इसके पीछे की वजह तो नहीं पता है। यह भी नहीं जानता कि फैंडम सूर्या को इस हद तक ट्रोल क्यों कर रहे हैं। सच कहूं तो मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं लेकिन इन दोनों का रुतबा इंडस्ट्री में ऐसा है, जैसा किसी और का नहीं।’

फैंडम के साथ राजनीतिक दल भी एक्टिव

निर्माता ने कहा, ‘इन दोनों फैंडम के साथ अब दो राजनीतिक दल भी फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर नेगेटिविटी फैलाना शुरू कर चुके हैं। एक बार सूर्या ने नीट एग्जाम और शिक्षा नीति पर कुछ टिप्पणी की थी। लगता है कि उनके शब्द राजनीतिक दलों को पसंद नहीं आए।’ गौरतलब है कि फिल्म ‘कंगुवा’ को शिवा के निर्देशन में बनाया गया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें