Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक साथ 4 फिल्मों ने तहलका मचाया हुआ है। एक तरफ एक्शन फिल्में हैं तो दूसरी तरफ हॉरर -कॉमेडी ने अपना कब्जा किया हुआ है। 1 नवंबर को ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ने एंट्री मारी तो 14 नवंबर को ‘कंगुआ’ (kanguva) ने और 15 नवंबर को ‘साबरमती रिपोर्ट’ (the sabarmati report) ने दस्तक दी। हालांकि अभी भी पुरानी फिल्म ही ओल्ड इस गोल्ड बनी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘भूल भुलैया 3’ की जो अभी भी कमाई और प्रॉफिट दोनों में आगे निकल रही है। आइए जान लेते हैं ‘कंगुआ’ से लेकर ‘भूल भुलैया 3’ तक का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन..
भूल भुलैया 3 ने सभी को दी मात
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ओल्ड इज गोल्ड। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है 19 दिन बाद भी कमाई के मामले में आगे है और प्रॉफिट में भी रेस में आगे है। वहीं 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अजय देवगन की सिंघम अगेन और बॉबी देओल की कंगुआ अपना बजट भी नहीं निकाल पा रही है। बात करें साबरमती रिपोर्ट की तो वो भी मंजुलिका को देख थर-थर कांप रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 थिएटर पर सभी की बाप बन गई है।
मंजुलिका से कमाई में पीछे बाजीराव
अगर कमाई की बात करें को भूल भुलैया ने रिलीज के 19वें दिन भी 2 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद उसका कुल कलेक्शन 235.25 करोड़ हो गया है। वहीं सिंघम अगेने ने 1.35 करोड़ रुपये कमा कुल 233.35 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Pushpa 2 ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Allu Arjun की फिल्म बनेगी साल की सबसे बड़ी ओपनर?
कंगुआ की हालत पतली तो साबरती के भी निकले आंसू
कंगुआ की हालत भी पतली है और उसने बीते दिन सिर्फ 3.15 करोड़ की कमाई की है और 59.90 करोड़ रुपये टोटल जमा हुए हैं। लास्ट में आती है साबरमती रिपोर्ट जिसकी हालत देख तरस आ रहा है, क्योंकि इसने 5वें दिन सिर्फ 1.25 करोड़ ही कमाए हैं। अब इसका कुल कलेक्शन 8.75 करोड़ हुआ है।
ये वजह बनीं कंगुआ की फ्लॉप का कारण
जब बॉबी देओल की कंगुआ का जिक्र हो रहा था तो सभी को लग रहा था कि ये फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के लिए चैलेंज बनकर आ रही है। लेकिन हुआ इसका उल्टा और फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है उसकी पिटी हुई स्टोरी। दूसरा कारण है दिशा पटानी की बकवास एक्टिंग और तीसरा कारण है द साबरमती रिपोर्ट। वो इसलिए क्योंकि हर कोई साल 2002 में हुए गोधरा कांड के बारे में जानना चाहते हैं, ऐसे में ऑडियंस बंट गई है।
क्लैश का दिखा असर
एक कारण और है इन फिल्मों की कम कमाई का जो है फिल्मों का आपस में क्लैश। जी हां, पहले सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश से उनकी कमाई पर असर साफ नजर आया। अब द साबरमती रिपोर्ट और कंगुआ का आपस में क्लैश ऑडियंस के लिए मुसीबत बन गया। वो समझ ही नहीं पाए कि दोनों में से किसे देखें और किसे छोड़ें।
यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार से ‘अल्लाह रक्खा’ कैसे बने AR Rahman? 30 साल बाद पत्नी ने लिया तलाक
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
24 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
52 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines