Kanguva Box Office Collection Day 1: ‘भूल-भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) और ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ने 1 नवंबर से सिनेमाघरों में भौकाल मचाया हुआ है। लेकिन बस अब बहुत हुआ क्योंकि इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए ‘कंगुआ’ (Kanguva) आ गया है। जी हां, बॉबी देओल (Bobby Deol) और साउथ के सुपरस्टार सूर्या (Surya) की फिल्म का लोगों को कब से इंतजार था। इस फिल्म का ट्रेलर देखने से ही लोगों की बेसब्री सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। अब फाइनली फिल्म ने 14 नवंबर ‘चिल्ड्रंस डे’ वाले दिन सिनेमाघरों में धांसू एंट्री मार ली है। चलिए जान लेते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने नोट छापे।
ओपनिंग डे पर ही दिखा ‘कंगुआ’ का भौकाल
‘कंगुआ’ के आने से पहले ही सिनेमाघरों में अजय देवगन ( Ajay Devgn) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ का सामना करना पड़ा है। लेकिन उसने किसी की परवाह नहीं की और ऐसा कोहराम मचाया कि ‘लेडी सिंघम’ से लेकर ‘मंजुलिका’ भी डर के मारे कांपने लगे हैं। लेकिन ओपनिंग डे पर कमाई की बात करें तो उतनी तो बिल्कुल भी नहीं हुई जितनी की उम्मीद थी। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कंगुआ’ ने पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम एक्ट्रेस एक बार फिर बनीं दुल्हन, बंगाली रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी
विलेन बन बॉबी ने मचाया कोहराम
बॉबी देओल ने इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में ‘अबरार’ की भूमिका निभा एक बार फिर से हाईटेक कमबैक किया था। फिल्म में विलेन के रूप में बॉबी ने रणबीर के रोल को मात दी थी। अब एक बार फिर से वो भौकाल मचाने के लिए आ गए हैं वो भी साउथ की फिल्म के जरिए। जी हां, एक्टर ने एक बार फिर से विलेन का रोल प्ले कर थिएटर को हिला दिया है। हालांकि फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने भी अपनी एक्टिंग के तहलका मचाया हुआ है।
‘कंगुआ’ की स्टारकास्ट
डायरेक्टर शिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कंगुआ’ का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में लीड रोल में सूर्या के साथ बॉबी देओल, दिशा पटानी और प्रकाश राज भी हैं। ये भी जान लें कि फिल्म को 5 भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पर्दे पर उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं पिछले जन्म में मिस वर्ल्ड थी’… प्रेममयी गुरु मां का शॉकिंग खुलासा
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
31 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
58 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines