5 Reason to Watch Kanguva: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ सूर्या और बॉबी देओल की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ चुकी है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने पहले ही मोटी कमाई कर डाली है। इससे जाहिर है कि फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उतावले हैं। सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने ‘कंगुवा’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर चुके हैं। हालांकि जिन लोगों के मन में इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर सवाल उठ रहा है, आज हम आपको सूर्या की ‘कंगुवा’ देखने के 5 कारण बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप इस फिल्म को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं कर पाएंगे।
सूर्या की दमदार परफॉर्मेंस
सुपरस्टार सूर्या ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें एक्टिंग के डाइवर्स रेंज और डीप इमोशन के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्म ‘कंगुवा’ में उनकी परफॉर्मेंस दिल छू लेने जैसी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने खुद में जो एक्सपेरिमेंट किया है, वह मेंटली और फिजिकली दोनों तरीके से चुनौतीपूर्ण रहा है। फिल्म में उनके एक्शन और इमोशन आपका दिल जीत लेंगे।
यह भी पढ़ें: Kanguva Prediction: सूर्या की फिल्म से कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! पहले दिन कितनी होगी कमाई?
एक्शन सीक्वेंस भी कमाल के
फिल्म ‘कंगुवा’ का ट्रेलर देखकर ही पता चल गया था कि इसमें एक्शन सीन्स की भरमार है। मार्शल आर्ट, जबरदस्त एक्शन और लड़ाई इस फिल्म को शानदार बनाते हैं। यह आपको सीट से न उठने के लिए मजबूर कर देंगे। कहना गलत नहीं होगा कि ‘कंगुवा’ में एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म का एक अहम पार्ट है।
बॉबी देओल का खूंखार लुक
बॉबी देओल को पिछले काफी वक्त से पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। जो पॉपुलैरिटी उन्हें 90 के दशक में नहीं मिली वह उन्हें अब मिल रही है। ‘कंगुवा’ में उनका किरदार बिल्कुल खूंखार है। वहीं उनकी एक्टिंग उतनी ज्यादा लाजवाब है। बॉबी अपनी परफॉर्मेंस से आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देंगे।
फिल्म के विजुअल हैरान करेंगे
फिल्म ‘कंगुवा’ में वीरता, बलिदान और बदले जैसे इमोशनल तत्व देखने को मिलेंगे। पर्दे पर इन भावनाओं को उतारने के लिए मेकर्स ने जिन विजुअल का इस्तेमाल किया है, वो आपको चौंकाने के लिए काफी होंगे। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और कमाल के विजुअल दिखाते हुए फिल्म को शूट किया गया है।
स्टोरी दिल में बनाएगी जगह
सूर्या की ‘कंगुवा’ एक्शन और इमोशनल थ्रिल फिल्म है, जिसमें आपको जबरदस्त कहानी के साथ एक्शन, इमोशन, ड्रामा और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण मिलेगा। यह फिल्म शुरुआत में जितनी शानदार लगेगी इंटरवल के बाद में उतनी ही दमदार लगेगी। फिल्म के ट्विस्ट, किरदार और कहानी आपके दिमाग के साथ दिल में भी जगह बना लेगी।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
50 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines