Kangana Ranaut on Sikh Community:बॉलीवुड क्वीन कहे जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मी करियर से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो देश-विदेश, बॉलीवुड से लेकर राजनीति हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी के साथ रखना पसंद करती हैं। हालांकि, इसके लिए कई बार एक्ट्रेस को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इससे उनको कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हाल में एक्ट्रेस ने एक बार फिर ऐसा ही पोस्ट लिखा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस का पोस्ट उस वक्त में आया है जब पूरे देश में ‘खालिस्तान विवाद’ को लेकर तनातनी चल रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने सिख समुदाय को लेकर एख पोस्ट लिखा है, जिसमें वो समुदाय को सलाह देती नजर आ रही हैं। कंगना ने अपने इस पोस्ट में पंजाब की हालत के बारे में लिथा है। साथ ही उन्होंने तमाम सिखों को एक सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol ने जिस फिल्म को कहा था ‘No’, उसने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई; Shah Rukh Khan को बना दिया था ‘बादशाह’
Kangana Ranaut ने दी सिख समुदाय को सलाह
कंगना का लिखा गया ये पोस्ट तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए पोस्ट में लिखा ‘सिख समुदाय को खुद को खालिस्तानियों से अलग कर लेना चाहिए और ज्यादातर सिखों को अखंड भारत के समर्थन में आगे आना चाहिए, जिस तरह से सिख समुदाय द्वारा मेरा बहिष्कार किया जाता है और पंजाब में वे मेरी फिल्मों का कितना हिंसक विरोध करते हैं, क्योंकि मैंने खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बात की थी’।
Kangana Ranaut Instagram Story
‘खालिस्तानी आतंकवादियों के उकसावे में न आएं..’
एक्ट्रेस अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि ‘ये एक अच्छा निर्णय नहीं है या अपनी ओर से हस्ताक्षर करें। खालिस्तानी आतंकवाद उन्हें बुरा दिखाता है और ये पूरे समुदाय की विश्वसनीयता और उनकी समग्र धारणा को बर्बाद कर देगा’। उन्होंने आगे लिखा ‘पहले भी खालिस्तानियों ने पूरे सिख समुदाय को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। मेरा पूरे सिख समुदाय से अनुरोध है कि वे धर्म के नाम पर खालिस्तानी आतंकवादियों से उत्तेजित या उकसावे में न आएं। जय हिन्द’।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines