राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी Kangana, इन सेलेब्स को भी मिला न्योता

Kangana Ranaut Inauguration Of Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के दर्शन के लिए अब कंगना रनौत भी शामिल होंगी।

Kangana Ranaut

image credit: social media

Kangana Ranaut Inauguration Of Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में तेजी ला दी है। समारोह के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को न्योता भेजा चुका है, लेकिन इस लिस्ट में कहीं पर भी कंगना रनौत का नाम शामिल नहीं था। लेकिन अब खबर आ रही है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के दर्शन के लिए अब कंगना रनौत भी शामिल होंगी। बता दें कि इस लिस्ट में 3000 वीवीआईपी समेत कुल 7000 मेहमानों को न्योता भेजा गया था। लेकिन तब तक कंगना को कोई न्योता नहीं मिला था। हालांकि अब रामलला के दर्शन के लिए कंगना रनौत भी जाएंगी।

कंगना को बाद में मिला न्योता

बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मेहमानों को तो बहुत पहले ही न्योता भेजा जा चुका था। लेकिन कंगना का नाम अब सामने आया है। सोशल मीडिया पैपराजी अकाउंट विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में कंगना रनौत को गाड़ी से उतरते हुए देखा जा सकता है। कंगना ने सफेद कलर का सूट कैरी किया है और सिंपल लुक में वह बहुत प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा हुआ है कि कंगना रनौत राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी।

मनोरंजन जगत की ये हस्तियां होंगी शामिल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस खास दिन के लिए क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली उद्योगपति मुकेश अंबानी, सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों की तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन, रामायण के राम-सीता यानी दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल, अक्षय कुमार, आशा भोसले को न्योता भेजा गया है।

इतने बजे शुरू होगा कार्यक्रम

बता दें कि 22 जनवरी 2023 को नए राम मंदिर का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन घंटे तक यह कार्यक्रम होने वाला है। देशभर को दशकों से इस पल का इंतजार था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ