Kangana Ranaut On Film Bilkis Bano: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जितना मुखर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं हो सकता। एक्ट्रेस अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं। वो आए दिन कसी न किसी मुद्दे पर टिप्पणी कर लाइमलाइट बटोर लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हर कोई हैरान है। बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म से परेशान अब कंगना को OTT पर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जो प्लेटफॉर्म उन सभी सितारों को मौका दे रहा है जो बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाए, उसी प्लेटफॉर्म ने अब कंगना रनौत के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi पर Animal का बुखार बरकरार, पिता की परफॉर्मन्स पर कह दी ये बात
फैन ने की गुजारिश
खुद एक्ट्रेस ने अब एक ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, उनके एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर टैग कर लिखा, ‘डिअर कंगना मैम, #WomenEmpowerment को लेकर आपका पैशन काफी इंस्पायरिंग है! क्या आप एक दमदार मूवी के साथ Bilkis Bano की कहानी बताना चाहेंगी? आप दुनिया को दिखा सकती हैं कि कैसे एक राज्य सरकार ने कुछ आतंकवादी संगठन के साथ मिलकर एक पर्टिकुलर कम्युनिटी पर आतंक फैलाया। जिसकी वजह से एक औरत का रेप हुआ और उसकी छोटी बेटी के साथ परिवार के बाकी लोगों की मौत हो गई।’
बिलकिस बानो पर फिल्म करना चाहती हैं कंगना
उसने आगे लिखा, ‘आप दिखा सकते हैं कि कैसे बिलकिस ने भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जब जिम्मेदार लोगों को गैरकानूनी तरीके से रिहा कर दिया गया और एक बीमार समाज में उसका माला पहनकर स्वागत किया गया और कैसे वो आज जीत गईं। क्या आप इसे बिलकिस बानो, फेमिनिज्म या ह्यूमैनिटी के लिए करेंगी?’ इस शख्स को जवाब देते हुए कंगना ने खुलासा कर लिखा, ‘मैं ये कहानी करना चाहती हूं, मेरे पास स्क्रिप्ट भी तैयार है, इस पर 3 साल से रिसर्च और काम कर रही हूं, लेकिन नेटफ्लिक्स, Amazon और बाकी स्टूडियोज ने कहा है कि उन्हें क्लियर गाइडलाइन्स दी गई हैं कि वो पॉलिटिकली मोटिवेटेड फिल्म्स नहीं कर सकते।’
जिओ सिनेमा कंगना संग नहीं करेगा काम
एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा, ‘जिओ सिनेमा ने कहा है कि हम कंगना के साथ काम नहीं करते क्योंकि वो BJP का समर्थन करती हैं और Zee मर्जर से गुजर रहा है, मेरे पास ऑप्शन क्या हैं?’ अब उन्होंने ये बताकर सोशल मीडिया पर फैंस को बड़ा झटका दिया है। एक तो बेहतरीन फिल्म में वो काम करना चाहती हैं लेकिन उनके पास कोई रास्ता नहीं है और दूसरा ओटीटी पर उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। ये जानकर अब एक्ट्रेस के फैंस को गुस्सा आ रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
16 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
18 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
20 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
20 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
21 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
22 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines