Shivani Misra
Read More
---विज्ञापन---
Kangana Ranaut: अपने बेधड़क स्टेटमेंट और दबंग स्वभाव के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने ट्वीट से लोगों का ध्यान खींच लिया है। उनके इस लेटेस्ट ट्वीट में कंगना एक अनजान लड़की को उसके कपड़ों के लिए खरी-खोटी सुना रही हैं। उनके इस ट्वीट की एक बार फिर काफी चर्चा हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बेहतरीन अदाकारा हैं लेकिन एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से कम और अपने दबंग स्वभाव के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से ये साबित कर दिया है। कंगना रनौत के लेटेस्ट ट्वीट में वे अनजान लड़कियों को उनकी वेशभूषा के लिए खरी-खोटी सुना रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
दरअसल एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर की जिसमें लड़कियां शॉर्ट्स में हिमाचल के शिव मंदिर बैजनाथ में जा रही थीं। यूजर ने कैप्शन में लिखा- ये दृश्य है हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का। बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गए हो। ऐसे लोगों को मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहि। इसका कड़ा विरोध करता हूं। मेरी सोच को अगर ये सब देखकर कर छोटा या घटिया कहा जाता है तो भी मंजूर है।
These are western clothes, invented and promoted by white people, I was once at the Vatican wearing shorts and t shirt, I wasn’t even allowed in the premises, I had to go back to my hotel and change…. These clowns who wear night dresses like they are casuals are nothing but lazy… https://t.co/EtPssi3ZZj
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) May 26, 2023
बस फिर क्या था एक्ट्रेस कंगना रनौत भी यूजर के सपोर्ट में उतर आईं और री-ट्वीट करते हुए लिखा कि- ये वेस्टर्न कपड़े हैं, जिन्हें अंग्रेजों ने बनाया और प्रमोट किया। एक बार मैं वैटिकन में थी और मैंने शॉर्ट्स, टी-शर्ट पहने हुए थे। मुझे परिसर में घुसने तक की अनुमति नहीं थी। मुझे होटल जाकर चेंज करना पड़ा था। नाइट ड्रेस पहनने वाली ये कैजुअल कपड़ों में आलसी और बेवकूफ हैं। मुझे नहीं लगता इनकी कुछ और मंशा होगी लेकिन इस तरह के मूर्खों के लिए सख्त नियम होने चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।