Kangana Ranaut Ravana Dahan Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली में आयोजित होने वाले खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दशहरा पर पुतला दहन करेंगी। दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला के नौंवे दिन सोमवार को लीला मंच से लेकर बीच ग्राउंड में स्टंट और एक्शन सींस का बोलबाला रहा। लीला के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने बताया विजयादशमी के दिन बॉलीवुड क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ उप-राज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे।
महिला सेलिब्रिटी से रावण दहन कराने का फैसला
अर्जुन कुमार के मुताबिक, महिलाओं को देश की संसद में 33 फीसदी भागीदारी मिलने के बाद कमेटी ने इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतले का दहन महिला सेलिब्रेटी से कराने का फैसला किया है। इसी के तहत हमने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को रावण दहन के पुतले का दहन करने का न्यौता दिया, जिसे कंगना ने स्वीकार कर लिया है।
सनातन विरोधियों के पुतले का दहन
अर्जुन कुमार के अनुसार, इन तीन पुतलों के साथ हम सनातन विरोधियों के एक और पुतले का भी दहन करेंगे। लीला के जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल ने बताया आज की लीला का आगाज सुलोचना प्रसंग से किया गया। इसके बाद नारंतक वध से लेकर अहिरावण वध तक की लीला का मंचन फिल्म एक्शन डायरेक्टर मनोज कांडा की निगरानी में हुआ।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Rubina Dilaik की खुशियां हुईं डबल, अब एक्ट्रेस के घर 1 नहीं बल्कि आएंगे 2 नन्हें मेहमान
प्रभु श्रीराम की आरती के बाद लीला कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता के साथ सौरव गुप्ता, प्रवीन गोयल, संजय गोयल, अशोक कटारिया, राजन चोपड़ा, गौरव सूरी ने सभी मेहमानों को लीला का स्मृति चिह्न और राम पटका भेंट किया। बता दें कि कंगना रनौत बीजेपी में शामिल होने की ख्वाहिश रखती हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines