Tejas On OTT: हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रणौत अपनी फिल्मों के जरिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई खूबसूरत किरदार को पर्दे पर उकेरा है, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया है। कुछ समय पहले कंगना की तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। इसके अलावा फिल्म को लेकर भी कंगना के बारे में खूब बातें हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी (Tejas On OTT) पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
कब हो रही है रिलीज
कंगना रणौत की फिल्म तेजस 5 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। तेजस एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जो कि भारतीय महिला फाइटर पायलट की कहानी को बताती है। बड़े पर्दे पर इस फिल्म को दर्शकों की ओर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। लेकिन अब मेकर्स को ओटीटी से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में कंगना रणौत के के अलावा धीरज धूपर, अजय रघुराम और निखिल धवन भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा ने किया है।
यह भी पढ़ें: क्या डंकी और एनिमल को पछाड़ देगी प्रभास की Salaar? 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने की उम्मीद
दर्शक पसंद करेंगे कहानी
तेजस के ओटीटी पर रिलीज होने से पहले अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सशक्त कहानी को पसंद करेंगे और हमारे असल जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानी से प्रेरणा लेंगे। एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि तेजस डिजिटल मंच पर उड़ान भरने के लिए तैयार है।’ इस बारे में जी5 के मुख्य अधिकारी, मनीष कालरा ने तेजस जैसी प्रेरणादायक फिल्म का प्रदर्शन करने पर गर्व व्यक्त किया।
आने वाली फिल्म
हालांकि तेजस को थिएटर्स में ऑडियंस ने बुरी तरह से नकार दिया था, वहीं अब जब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है, तो उम्मीद है कि फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी जिसका निर्देशन भी एक्ट्रेस ने खुद ही किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines