हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kangana Ranaut करेंगी राजनीति में एंट्री! एक्ट्रेस बोलीं- यही सही टाइम है

Kangana Ranaut: कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में है। इस बीच कंगना ने एक बार फिर से अपने चुनाव लड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में कंगना ने लोक सभा चुनाव लड़ने पर बात की हैं। आइए, आपको बताते हैं कि राजनीति में शामिल होने को लेकर एक्ट्रेस का क्या कहना है?

लोक सभा चुनाव लड़ने पर बोलीं कंगना

हाल ही में कंगना रनौत ने टीवी 9 के ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ ग्लोबल समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लोक सभा चुनाव के बारे में बात की। कंगना ने कहा कि इन दिनों मेरे लोक सभा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मुझे लोक सभा चुनाव लड़ना है तो यही टाइम है जो सही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि वो राजनीति में शामिल होने वाली है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही हो। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है और इन खबरों को हवा तब मिली थी, जब कंगना ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

कंगना के पिता ने की थी पुष्टि

इस दौरान कंगना रनौत ने खुद भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा भी कई बार कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें आई हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले कंगना रनौत के पिता ने भी इन खबरों की पुष्टि की थी। News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता बीते दिसंबर में कहा था कि कंगना रनौत अगले साल (यानी 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उस समय ये तय नहीं हुआ था कि एक्ट्रेस कहां से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब कंगना के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबरें जोरों पर है।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना रनौत

इतना ही नहीं बल्कि अपने चुनाव लड़ने की खबरों पर खुद कंगना भी रिएक्ट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने द्वारकाधीश दर्शन के दौरान इस मसले पर बात की थी और कहा था कि अगर श्री कृष्ण ने चाहा तो वो चुनाव जरूर लड़ेंगी। वहीं, अगर कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हालिया रिलीज कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि कंगना की ये फिल्म क्या कमाल करेगी?

यह भी पढ़ें- Article 370 को बड़ी राहत, गल्फ कंट्रीज में बैन नहीं हुई Yami Gautam की फिल्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें