Kangana Ranaut On Death Threat: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और तल्ख तेवर के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। जब फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उन्हें ऐसी धमकियों से डर नहीं लगता। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म के बहिष्कार की मांग की जा रही है। यही नहीं कंगना को जान से मारने की धमकी तक दी गई है। हालांकि ‘धाकड़’ कंगना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा उनके बयान से साफ जाहिर हो रहा है।
मैं धमकियों से डरने वाली नहीं
हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया। जब उनसे पूछा गया कि वो किस तरह का जोखिम उठाने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा, ‘आप मुझे डरा नहीं सकते। ये लोग मुझे डरा नहीं सकते। मैं इस देश के संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए लड़ती रहूंगी। हर कलाकार को अभिव्यक्ति की आजादी है। किसी को हक नहीं होना चाहिए कि वो सच्चाई की आवाज को दबा सके। ये लोग जितना चाहे धमका लें या कुछ भी कर लें मैं नहीं डरने वाली।’
देश के लिए हमारी भी जिम्मेदारी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अगर मैं डरकर पीछे हट गई तो ये आगे चलकर किसी भी कलाकार को उठने नहीं देंगे। उसकी आवाज को दबाकर या डरा धमका कर चुप करा देंगे। हमारे साथ ऐसी चीजें पहले हुई हैं। हमें एक अलग ही संस्करण इतिहास पढ़ाया गया है। अब हम दोबारा ऐसा नहीं होने देंगे। देश के लिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है। मने अपनी जन्मभूमि से अन्न और जल ग्रहण किया है।’
यह भी पढ़ें: Emergency से पहले कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें… SGPC ने भेजा नोटिस
ऑस्कर विनिंग फिल्म से की तुलना
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी की तुलना ऑस्कर विनिंग फिल्म से करते हुए आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोग मेरी फिल्म से असहज क्यों है? मुझे नहीं पता कि लोगों को सच्चाई से इतनी दिक्कत क्यों है? मेरे लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वही हैं, जो वो थीं। आप किसी को अच्छा या बुरा के रूप में वर्गीकृत नहीं कर सकते। अगर आप इस दृष्टिकोण से देखेंगे तो मेरी फिल्म आपके लिए कई दरवाजे खोलेगी। मुझे लगता है कि शायद मेरी फिल्म की करीबी से तुलना ओपेनहाइमर से की जा सकती है।’
देश में लगे आपातकाल पर बेस्ड फिल्म
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में लगाए गए आपातकाल पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन की कमान खुद कंगना ने संभाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक और विशाक नायर भी अहम भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
29 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines