Kangana Ranaut On Political and Filmy Career: कंगना रनौत अब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भाजपा सांसद भी हैं। इस साल के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी से इलेक्शन लड़ा था। फिल्मी दुनिया और राजनीति की दुनिया में एक साथ चलना उनके साथ किसी चुनौती से कम नहीं है। अब लग रहा है कि एक्ट्रेस के लिए दोनों चीजों में संतुलन बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। शायद राजनीति उनके फिल्मी करियर में अड़चन पैदा कर रही है? ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद कंगना रनौत ने मान लिया है कि राजनीति में एंट्री करने के बाद से उनके फिल्मी करियर में कठिनाइयां आ रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों को नुकसान तक झेलना पड़ रहा है। जाहिर है कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ लंबे समय से रिलीज के लिए तरस रही थी। अब यह फिल्म 6 सितंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
करियर और राजनीति पर खुलकर की बात
कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने फिल्मी करियर और राजनीति दोनों में दोहरी भूमिकाएं निभाने के दौरान आने वाली मुश्किलों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि एक सांसद होना बहुत ही मांग वाला काम होता है। यहां आपको हर वक्त मौजूद रहना होता है। कंगना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सांसद होना बहुत ही मांग वाला काम है, खासतौर पर मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लिए क्योंकि यहां बाढ़ आई हुई है। मुझे ऐसे में हर जगह मौजूद होना है। मुझे हिमाचल में जाकर देखना है कि वहां के हालात अभी क्या हैं? चीजें ठीक हुई हैं या नहीं।’
यह भी पढ़ें: ‘पोकेमॉन’ स्टार की ब्रेस्ट कैंसर ने छीन ली सांसें, अब नहीं सुनाई देगी मिस्टी-जेसी की आवाज
फिल्मी करियर हो रहा प्रभावित
राजनीतिक करियर का कंगना के फिल्मी करियर पर कितना असर पड़ रहा है, ये साफ देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मेरा फिल्मी काम प्रभावित हो रहा है। मेरे प्रोजेक्ट्स को इंतजार करना पड़ रहा है। मैं अपने रुके हुए शूटिंग शेड्यूल को पूरा नहीं कर पा रही हूं।’ जाहिर है कि कंगना रनौत एक फेमस एक्ट्रेस हैं और अपनी इस भूमिका के साथ-साथ उन्हें एक सांसद के रूप में अपने कर्तव्यों का बराबर पालन करना पड़ रहा है।
बता दें कि कंगना रनौत को बतौर सांसद अपनी शूटिंग शेड्यूल को उस हिसाब से मैनेज करना पड़ रहा है जिससे उनके राजनीतिक करियर में कोई अड़चन न आए। दोनों चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के होते हुए भी एक्ट्रेस अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं। कंगना ने आगे कहा कि ‘मैं बहुत ओपन हूं। जिस चीज में मेरी ज्यादा जरूरत होगी और मुझे ज्यादा बिजी रहना होगा पहले मैं उसे अपनाऊंगी। फिलहाल अभी मेरी लाइफ में काफी कुछ हो रहा है।’
तनु वेड्स मनु 3 का इंतजार
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज को लोकसभा चुनाव की वजह से टालना पड़ा था। अब ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस की ‘तनु वेड्स मनु’ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल एक्ट्रेस ने कंफर्म किया था कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा। हालांकि डायरेक्टर आनंद एल राय ने हाल ही में कहा कि फिलहाल ‘तनु वेड्स मनु 3’ की कहानी अभी फाइनल नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines