Kangana Ranaut on her Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। विवादों के बीच एक्ट्रेस की फिल्म की रिलीज पर ब्रेक लगा दी गई है। पहले ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन अब लगता है कि कंगना को अपनी फिल्म दर्शकों तक लगाने के लिए मशक्कत करनी होगी। जाहिर है कि कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। इस बीच एक्ट्रेस ‘आपकी अदालत’ में पहुंची जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातचीत की। इसके साथ ही शादी को लेकर भी अपने दिल की बात बताई। कंगना ने बताया कि कब और किससे शादी करेंगी।
शादी को लेकर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ में अपनी शादी को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि उनकी लाइफ में इर्द-गिर्द कई नकारात्मक चीजें हो रही हैं। इन्हीं नकारात्मक पब्लिसिटी का असर उनकी शादी पर भी पड़ा है। जब कंगना से पूछा गया कि वो किस से शादी करना पसंद करेंगी एक्टर या फिर कोई पॉलीटीशियन? इस पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि ‘शादी को लेकर मेरे विचार काफी ज्यादा अच्छे हैं। मुझे भी यही लगता है कि हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है।’
क्यों नहीं हो पा रही कंगना की शादी?
शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘लोगों ने मुझे काफी बदनाम कर रखा है। लगता है कि ये लोग मेरी शादी नहीं होने देंगे।’ कंगना ने हंसते हुए कहा कि ‘मेरे ऊपर इतने सारे कोर्ट केस हैं कि जब भी शादी को लेकर बात बननी शुरू होती है, तभी पुलिस घर पर आ जाती है। कभी समन आ जाता है।’ कंगना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए आगे कहा कि ‘एक बार शादी फिक्स हुई थी, मेरे होने वाले सास-ससुर घर पर ही थे, उसी वक्त समन आ गया। मुझे लगता है कि शादी के बीच ये भी साइड इफेक्ट ही है।’
कंगना रनौत ने अपनी बात को कंपलीट करते हुए आगे बताया कि ये सब सिर्फ मजाक है। इस तरह एक्ट्रेस ने बहुत ही स्मार्टनेस दिखाते हुए जवाब को टाल दिया और नहीं बताया कि वो शादी एक्टर या पॉलीटीशियन किसके साथ करना चाहती हैं।
इंदिरा गांधी के किरदार में हैं कंगना रनौत
गौरतलब है कि कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस ‘आपकी अदालत’ में भी पहुंची थीं। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल पर बेस्ड है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक और विशाल नायर हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines