हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kangana Ranaut ने किया Ranbir Kapoor की फिल्म पर हमला? बिना नाम लिए कस डाला ताना?

Kangana Ranaut Slams Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर निंदा की है। एक्ट्रेस ने फिल्म में मारधाड़ प्रमोट करने के लिए कटाक्ष किया है। हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Animal

Kangana Ranaut Slams Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद रणबीर कपूर उनसे नाराज हो सकते हैं। अब एक्ट्रेस ने बातों-बातों में ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के खिलाफ बयान दे दिया है। ‘एनिमल’ में जमकर मारधाड़ वाले सीन और ड्रग्स एब्यूज जैसी चीजें दिखाई गई हैं। इसके बावजूद भी फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला था और ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई थी। अब इस पर कंगना ने विवादित टिप्पणी कर दी है।

कंगना ने ‘एनिमल’ पर किया वार?

अब अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को प्रमोट करते हुए कंगना ने क्या कहा है वो वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है। उन्होंने ताना मारते हुए कहा, ‘अभी भी जिस तरह की फिल्में आप देख लीजिए, बॉक्स ऑफिस पर क्या बवाल मचाती हैं, Patriarchal फिल्में। देखकर लगता है कि कहां से निकल रहे हैं ये लोग तालियां, सीटियां मारने?’ कंगना ने आगे कहा, ‘वहीं, कुल्हाड़ियां लेकर अगर लड़के निकलें और खून-खून, मारकाट सिर्फ कुल्हाड़ी लेकर निकले हुए हैं, न कोई उनका लॉ एंड ऑर्डर पूछ रहा है? मशीन गन लेकर वो स्कूलों में जाते हैं, जैसे की पुलिस है ही नहीं। जैसे कि उसके कोई परिणाम ही नहीं हैं।’

कंगना ने जताई चिंता

कंगना ने आगे कहा, ‘लॉ एंड ऑर्डर तो जैसे मर ही गया है। खून-खून करते हैं, लाशों के ढेर लग गए हैं, क्यों? मस्ती छाई है। न वो लोग कल्याण के लिए हैं, न वो सरहदों के लिए हैं। बस मस्ती में मस्त हैं। ड्रग्स करके मस्त हैं और जनता निकलती है इनको दखने के लिए, आप उस जनता को भी देखिए। क्या बोल सकते हैं ऐसी सोसाइटी के लिए? ये चिंता का विषय है। इस तरह की फिल्मों की निंदा होनी चाहिए।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Armaan Malik के चेहरे को क्या हुआ? यूट्यूबर का हाल देख घबराए फैंस

वायरल हुआ कंगना का वीडियो

आपको बता दें, कंगना ने कहीं भी ‘एनिमल’ का नाम नहीं लिया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मशीन गन और मारधाड़ वाली बात रखी है उससे साफ समझ आ रहा है कि उनका निशाना किस तरफ है। अब कंगना का ये बेबाक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनसे सहमति जताते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने इतना खुलकर कुछ कहा हो, वो अक्सर अपने बयान से सबका ध्यान खींच लेती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें