Kangana Ranaut On Vinesh Phogat: महिला रेसलर विनेश फोगाट को जब से पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई हुई हैं, पूरा देश उनके सपोर्ट में उतर आया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। इस बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विनेश फोगाट के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने उन्हें ‘शेरनी’ कहते हुए संबोधित किया है। बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल में एंट्री करने के लिए बधाई दी थी। साथ ही साथ उन पर तंज भी कसा था। हालांकि अब एक्ट्रेस विनेश का समर्थन कर रही हैं।
बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल मैच से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा निकला था जिसकी वजह से विनेश को फाइनल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर नेता-राजनेता तक विनेश फोगाट के समर्थन में आए हैं। वहीं खबर है कि विनेश ने रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया है।
कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न
जाहिर है कि महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने की जानकारी जब एक्ट्रेस कंगना रनौत को मिली तो उन्होंने रेसलर के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में कंगना ने विनेश की एक फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस फोटो में भारत माता को विनेश फोगाट के पीछे खड़ा दिखाया गया है। फोटो के साथ कंगना ने एक पोस्ट लिखी, ‘मत रो विनेश। आपके साथ पूरा देश खड़ा है।’ इसके अलावा कंगना ने उनकी अभी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें ‘शेरनी’ कहकर संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की जीत पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं- कभी आंदोलन में…
पहले बधाई के साथ कसा था तंज
बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी थी। साथ ही उनपर तंज भी कसा था। कंगना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘दुआ करती हूं कि भारत को उसका पहला गोल्ड मेडल मिल जाए। विनेश फोगाट ने एक वक्त में आंदोलन में हिस्सा लिया था। उस वक्त कहा था कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इसके बाद भी उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।’ कंगना ने आगे यह भी कहा था कि ‘विनेश फोगाट को बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और पूरी सहुलियत दी गई है। यही एक अच्छे लोकतंत्र और अच्छे लीडर की पहचान है।’
विनेश ने लिया रिटायरमेंट
उधर, खबर आई है कि विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’ विनेश फोगाट की यह पोस्ट लोगों का दिल तोड़ रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines