हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कभी किसान, तो कभी राहुल गांधी... अब सीधे बापू पर टिप्पणी! Kangana Ranaut के वो बयान जिन पर हुआ बवाल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने फिर ऐसा कुछ कहा, जिससे फिर से बातें होने लगी। हालांकि इसके पहले भी कंगना कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कंगना अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कह ही देती हैं, जिससे विवाद होना लाजिमी है। इस वक्त अभिनेत्री फिर से चर्चा में बनी हुई हैं। मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में यानी 2 अक्टूबर को एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा कि ‘देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं।’ आइए आपको बताते हैं कि कंगना ने कब-कब इस तरह के विवादित बाले बयान दिए हैं।

Kangana Ranaut

कंगना के विवादित बयान

किसान आंदोलनकारियों पर बयान

दरअसल, किसान आंदोलन के समय कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बिलकिस और महिंदर कौर की फोटो शेयर की थी। साथ ही लिखा था कि ये वही दादी हैं, जिनको टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया है और ये 100 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि महिंदर कौर 88 साल की बुजुर्ग महिला थी, जो झुकी हुई कमर के बावजूद झंडा लिए पंजाब के किसानों के साथ मार्च करती नजर आई थी।

असली आजादी 2014 में मिली

कंगना रनौत कभी भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं रहती हैं। साल 2021 में एक टीवी चैनल के शो में एक्ट्रेस ने कहा था कि साल 1947 में भारत को भीख में आजादी मिली थी। साल 2014 में देश को असली आजादी मिली है। एक्ट्रेस के इस बयान पर पूरा बवाल हुआ था।

शंकराचार्य पर उठाए सवाल

इस साल जुलाई महीने में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने शंकराचार्य पर भी सवाल खड़े किए थे। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों की टूट और एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर लिखा था कि राजनीतिज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा। उन्होंने इसी मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट में कहा था कि शंकराचार्य जी ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री जी को अपमानजनक शब्दावली से गद्दार, विश्वासघाती जैसे आरोप लगाते हुए हम सबकी भावनाओं को ठेस पहुचाई है, शंकराचार्य जी इस तरह की छोटी और ओछी बातें करके हिन्दू धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

राहुल गांधी पर टिप्पणी

दरअसल, जुलाई में जब राहुल गांधी ने शिव और महाभारत की कथा के चक्रव्यूह पर बात की थी, तो इस दौरान कंगना ने भी अपना बयान दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो जिस तरह की बदहवास बातें करते हैं उनका टेस्ट होना चाहिए कि क्या हो कई ड्रग्स लेते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं।

यह भी पढ़ें- फिर वायरल हुई Hina Khan के कॉन्फिडेंस की वीडियो, कैंसर सर्वाइवर के साथ रॉयल लुक में आईं नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें