कभी जान से मारने की धमकी, कभी फिल्म पर रोक की मांग; क्या रिलीज नहीं होगी कंगना की Emergency?

Kangana Ranaut, Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले उस पर कई सवाल उठ रहे हैं। फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही है।

Kangana Ranaut, Emergency

Kangana Ranaut, Emergency

Kangana Ranaut, Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर कंगना अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि ऐसा लग रहा है कि फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर कभी कंगना को जान से मारने की धमकी मिलती है, तो कभी फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग उठती है। सबसे गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म की रिलीज में बस 5 दिन बचे हैं और अभी तक सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी है। साथ ही सीबीएफसी ने फिल्म में कुछ सीन काटने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

क्या रिलीज नहीं होगी ‘इमरजेंसी’?

फिल्म की कास्ट को धमकी

ना सिर्फ अभिनेत्री कंगना रनौत बल्कि ‘इमरजेंसी’ एक्टर विशाख नायर को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में जहां कंगना रनौत को इस फिल्म को लेकर धमकियां मिली, तो वहीं अब विशाख ने भी इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, कंगना ने इन धमकियों पर रिएक्ट किया था और कहा था कि उन्हें इस तरह की धमकियों से डर नहीं लगता और ना ही इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

‘इमरजेंसी’ पर रोक की मांग

गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ अपने नाम से ही बता रही है कि इसकी कहानी क्या होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले पंजाब की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बैन की मांग उठाई हुई है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ भी एफआईआर की मांग भी उठी है।

फिल्म को अभी तक नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट

सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज में बस 5 दिन बचे हैं यानी फिल्म को 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है, लेकिन अभी तक इसको सेंसर बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी है। अब सवाल ये है कि जब फिल्म को बोर्ड ने ही मंजूरी नहीं दी, तो क्या इसे रिलीज किया जाएगा या नहीं। हालांकि फिल्म की रोक की मांग की याचिका पर केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को जवाब दे दिया है। हाईकोर्ट ने भी इस पर याचिका को सेंसर बोर्ड की कमेटी के पास मांग रखने या फिर दोबारा याचिका दायर करने की छूट दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ