Kangana Ranaut Slapped: इस टाइम हर जगह कंगना रनौत को लेकर चर्चा हो रही है। खबरों का बाजार भी एक्ट्रेस के संग हुए थप्पड़ कांड को लेकर भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस बारे में चर्चा करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में अब किसान नेता शेर सिंह माहीवाल जो खुद को महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान का भाई बता रहे हैं, उन्होंने इस थप्पड़ कांड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जी हां, शेर सिंह ने कंगना के थप्पड़ कांड पर चुप्पी तोड़ते हुई कई बातें कही हैं।
थप्पड़ कांड पर बोले शेर सिंह माहीवाल
हाल ही में मीडिया संग बातचीत में किसान नेता शेर सिंह माहीवाल ने इस थप्पड़ कांड पर बात की है। इस दौरान जब उनसे कंगना को थप्पड़ मारे जाने को लेकर सवाल किया गया, तो शेर सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को महिला CISF जवान ने थप्पड़ मारा है, हर कोई यही कह रहा है। अगर ऐसा हुआ है, तो उसका वीडियो कहां है? हां बस तल्खीभरी बयानबाजी हो रही है, लेकिन कंगना को थप्पड़ मारने वाला वीडियो कहां है?
CISF जवान ने कंगना को मारा थप्पड़
शेर सिंह ने कहा कि अगर महिला CISF जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा है, तो उसका वीडियो सामने आना चाहिए। साथ ही इसकी जांच भी होनी चाहिए कि ये सब कहां से शुरू हुआ। ऐसा तो नहीं है कि वो पहली बार भर्ती हुई हैं और वो नहीं जानती। शेर ने आगे कहा कि अभी तक हमारी अपनी बहन और उसके घरवाले से कोई बात नहीं हुआ है। मीडिया के जरिए हमें से सब पता लगा है।
थप्पड़ मारने की कोई वीडियो नहीं आई
शेर ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि थप्पड़ मारा, थप्पड़ मारा, हमारे पास तो अभी तक थप्पड़ मारने की कोई वीडियो नहीं आई है। हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है। शेर ने कहा कि कंगना कभी भी मर्यादा में बात नहीं करती और तल्खी भरे बयान देती हैं। हमारी माता-बहनों को वो टके-टके की बोलती हैं। ये स्वाभाविक है कि इससे भावनाओं को ठेस पहुंचती है। जब तुम किसी की मां-बहनों को ऐसा बोलोगे तो भावना तो भड़केगी ही।
किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए
शेर ने कहा कि हम सभी को यही कहना चाहते हैं कि जो भी बोले मर्यादा में बोले। किसी पर तंज नहीं कसना चाहिए और गलत नहीं कहना चाहिए, जो अपनी लड़ाई है वो संविधान के अंदर रहकर लड़नी चाहिए, जैसे हम लड़ रहे हैं। इसलिए किसी को गलत नहीं बोलना चाहिए और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- सांसद बनते ही Kangana Ranaut ने दिखाए तेवर, मीडिया से भिड़ती नजर आई एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
56 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines