Kangana Ranaut थप्पड़कांड की आरोपी की चांदी, पार्टी का ऐलान-गिफ्ट करेंगे सोने की अंगूठी

Kangana Ranaut Slap Incident: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। अब एक पार्टी कुलविंदर कौर का सम्मान करना चाहती है। ऐसे में उन्होंने महिला कांस्टेबल को सोनी की अंगूठी देने की बात अब पूरी दुनिया के सामने कर दी है।

Kangana Ranaut Slap Incident

Kangana Ranaut Slap Incident

Kangana Ranaut Slap Incident: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का थप्पड़ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ कुछ लोग कंगना के सपोर्ट में उतरकर हिंसा का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कंगना को चांटा मारने वाली CISF महिला जवान के सपोर्टर्स भी बढ़ते जा रहे हैं। कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) अब कुछ लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बन गई हैं, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने कंगना को चांटा जड़ दिया है। बता दें, कंगना रनौत अपने बयान की वजह से कई लोगों को नाराज कर देती हैं। जहां कुछ लोग उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए पसंद करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक्ट्रेस की इस आदत की वजह से उनसे नफरत कर बैठे हैं।

ये पार्टी देगी कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला को अंगूठी

किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने जो कुछ कहा था उससे बस कुलविंदर कौर ही कंगना से नाराज नहीं हैं बल्कि देश की एक बड़ी संख्या ये मामला गरमाने के बाद एक्ट्रेस का विरोध कर रही है। इसका सीधा फायदा कुलविंदर कौर को पहुंच रहा है। हाल ही में सिंगर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि अगर इस महिला जवान को नौकरी से निकाला जाता है तो वो उन्हें खुद नई नौकरी दिलवाएंगे। विशाल के बाद अब कुलविंदर कौर के नए शुभचिंतक सामने आ गए हैं। अब एक पार्टी ने एक्ट्रेस पर हाथ उठाने वाली इस महिला को तोहफे में सोने की अंगूठी देने की बात की है।

अंगूठी से होगा सम्मान

‘थानथाई पेरियार द्रविड़ कड़गम’ (Thanthai Periyar Dravidar Kazhagam) नाम की पार्टी ने ऐलान किया है कि वो आरोपी CISF जवान को सोने की अंगूठी भेजने का निर्णय कर चुके हैं। ये एक खास रिंग होगी जिसमें पेरियार की तस्वीर भी होगी। इस 8 ग्राम की सोने की अंगूठी को कुलविंदर कौर के घर पर भेजा जाएगा। दरअसल, TPDK पार्टी इस बात से इम्प्रेस है कि किस तरह कुलविंदर कौर किसानों के लिए खड़ी हुई हैं। ऐसे में वो इस अंगूठी के साथ उनका सम्मान करना चाहते हैं।

सोने की अंगूठी संग भेजे जाएंगे खास तोहफे

पार्टी का कहना है कि पहले कुलविंदर कौर के घर पर कुरियर जाएगा। अगर वो इसे एक्सेप्ट करती हैं तो ठीक है ,नहीं तो पार्टी के किसी सदस्य को ट्रेन या फ्लाइट से उनके घर भेजा जाएगा और वो इस अंगूठी के साथ उस महिला को पेरियार की कुछ किताबें भी गिफ्ट करेगा। यानी अब CISF महिला जवान को काफी बड़े लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ