CISF Kulwinder Kaur Transfer: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ हुआ थप्पड़ कांड आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। थोड़ी देर पहले एक बड़ी खबर सामने आई कि कंगना रनौत पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हाथ उठाने वाली CISF महिला जवान कुलविंदर कौर को माफी मिल गई है। कहा गया कि कंगना से माफी मांगने के बाद कुलविंदर कौर को वापस नौकरी पर रख लिया गया है। कुलविंदर कौर को लेकर और भी कई सारे दावे किए गए हैं।
कुलविंदर कौर का हुआ तबादला?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुलविंदर कौर को उनकी नौकरी तो वापस मिल गई है लेकिन वो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि कहीं और ड्यूटी करेंगी। दरअसल, महिला जवान और उनके पति के ट्रांसफर की खबर सुनने को मिल रही है। ये खबर हर तरफ आग ही तरह फैल गई कि कंगना को थप्पड़ मरने के बाद भी उस महिला सुरक्षाकर्मी को काम पर रख लिया गया है लेकिन उसका तबादला बेंगलुरु कर दिया गया है। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है वो खुद CISF जवान ने क्लियर कर दिया है।
तबादले पर कुलविंदर कौर ने तोड़ी चुप्पी
हर तरफ तेजी से फैल रही ट्रांसफर की इस खबर पर अब खुद कुलविंदर कौर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सच से पर्दा उठा दिया है और सारे झूठे दावों को खारिज भी कर दिया। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, CISF जवान कुलविंदर कौर का कोई तबादला नहीं हुआ है। यानी उनका ट्रांसफर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नहीं किया गया है। इतना ही नहीं ट्रांसफर की बात तो झूठी है ही साथ ही नौकरी वापस मिलने के दावे भी बेबुनियाद हैं।
यह भी पढ़ें: Rihanna के बाद अब Anant Ambani की शादी में कौन-कौन से हॉलीवुड सितारे देंगे परफॉरमेंस?
CISF महिलाकर्मी को वापस मिली नौकरी?
अब कुलविंदर कौर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो अभी भी सस्पेंड हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। जब तक ये इन्क्वायरी पूरी नहीं हो जाती तब तक वो नौकरी पर नहीं लौट पाएंगी और ट्रांसफर की बात तो अभी काफी दूर है। इस जांच में ही उनकी किस्मत का फैसला होगा। अब देखना होगा कि इस थप्पड़ कांड में आगे क्या होता है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines