Kangana Ranaut Slap Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाला मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ एक्ट्रेस के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स उतर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया जा चुका है। खबर है कि जल्द ही कॉन्स्टेबल को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है। इस बीच कई लोग हैं, जिन्होंने महिला कांस्टेबल को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कई बड़े बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर, यहां तक कि किसान संगठन भी कुलविंदर कौर को नौकरी और फाइनेंशियली सपोर्ट देने के लिए आगे आ रहे है।
महिला कॉन्स्टेबल को मिल रहा सपोर्ट
CISF से सस्पेंड हो चुकीं कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर को हाल ही में किसान नेता राकेश टिकैत ने अपना समर्थन दिया था। अब इस लिस्ट में 82 वर्षीय मोहिंदर कौर का नाम भी सामने आ गया है। कृषि कार्यकर्ता ने पहले भी कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा चर्चा बटोरी थी। उनका कहना था कि एक्ट्रेस ने कृषि विरोध के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब थप्पड़ विवाद पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अभी नई सांसद बनी हैं। उन्हें नम्र होना चाहिए।
मोहिंदर कौर का कहना है कि वो कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को अपना समर्थन देते हैं और उन्हें कानूनी मदद देने के लिए तैयार हैं। उधर, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी CISF कांस्टेबल के सपोर्ट में उतर आए हैं। साथ ही उन्हें सम्मान करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वो कुलविंदर कौर को 8 लाख रुपये इनाम देंगे। हाल ही में पन्नू ने एक वीडियो शेयर करते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी काफी जहर उगला है।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ मारने पर क्या सजा मिलती है? कंगना रनौत थप्पड़ कांड की आरोपी CISF जवान का क्या होगा
विशाल ददलानी ने दिया सपोर्ट
इसके अलावा बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी कुलविंदर कौर का समर्थन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, ‘अगर CISF महिला कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त किया जाता है, तो वो उनके लिए नौकरी ऑफर करेंगे। मैं इस मामले और हिंसा को समर्थन नहीं देता लेकिन महिला कांस्टेबल को किस बात का गुस्सा था ये समझ सकता हूं।’
गौरतलब है कि 6 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थीं, जब CISF की महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मा दिया था। कॉन्स्टेबल का कहना था कि कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से वो आहत थी
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines