Kangana Ranaut Slams Singer Shubh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। हमेशा अपने बेबाक जवाब के लिए जानी-जाने वाली कंगना ने अब सिंगर शुभ की आलोचना की है।
कंगना रनौत ने कथित तौर पर पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन करने के लिए गायक शुभ की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- Kevin Brennan ने उड़ाया Matthew Perry के निधन का मजाक, बोले- हॉट टब में डूब गए.. हा हा हा..
Kangana Ranaut Slams Singer Shubh
कंगना ने किया पोस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर शुभ ने पंजाब के नक्शे पर उनकी हत्या की तस्वीर और तारीख के साथ हुडी पहनकर लंदन में इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया। वहीं, अब कंगना ने शुभ की हरकतों की निंदा की और इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। कंगना ने अपने एक्स पर इस वीडियो को रिट्वीट किया और लिखा कि उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की हत्या का जश्न मनाना, जिन्हें उसने अपना रक्षक नियुक्त किया था।
शुभम जी, शर्म करो- कंगना
जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है, लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं जिनकी रक्षा की जानी थी तो यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है। एक निहत्थी और अनजान बुजुर्ग महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर किसी को शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी, यहां महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है, शुभम जी, शर्म करो !!!
फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना
बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी सुर्खियों में है। इस बीच एक्ट्रेस का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि इस फिल्म में कंगना न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि इसका निर्देशन भी कर रही हैं। वहीं, अगर सिंगर शुभ की बात करें तो वो अक्सर अपने विवादास्पद कृत्यों के लिए भारत में सुर्खियों में रहते हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
26 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines