Kangana Ranaut-Singer Shubh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है, जो हाल ही में रिलीज भी हुई है।
वहीं, हाल ही में कंगना ने सिंगर शुभ की आलोचना करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने सिंगर को खूब खरी-खरी सुनाई थी। वहीं, अब शुभ ने भी कंगना ने पोस्ट पर पलटवार करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan में Khans के लिए ये क्या बोल गए सनी देओल, Akshay Kumar के लिए भी कही ऐसी बात
Singer Shubh post
सिंगर शुभ ने किया रिएक्ट
कंगना के बयान पर अब सिंगर शुभ ने रिएक्ट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि चाहे मैं कुछ भी करूं, लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। लंदन में मेरे पहले शो में दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके। मैं वहां परफॉर्म करने के लिए था, यह देखने के लिए नहीं कि मुझ पर क्या फेंका गया है। टीम ने आप सभी के लिए परफॉर्म करने के लिए पिछले कुछ महीनों में बहुत कड़ी मेहनत की है। नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें।
कंगना ने कसा था तंज
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें देखा जा सकता है कि सिंगर शुभ ने पंजाब के नक्शे पर उनकी हत्या की तस्वीर और तारीख के साथ हुडी पहनकर लंदन में इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया। इस वीडियो पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने कहा था कि उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की हत्या का जश्न मनाना, जिन्हें उसने अपना रक्षक नियुक्त किया था।
शुभम जी, शर्म करो- कंगना
जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया जाता है, लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं जिनकी रक्षा की जानी थी तो यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है। एक निहत्थी और अनजान बुजुर्ग महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर किसी को शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी, यहां महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है, शुभम जी, शर्म करो !!!
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines