Kangana Ranaut: अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत लगभग हर उस मुद्दे पर आवाज उठाती हैं जो उन्हें किसी न किसी मायने से ठीक नहीं लगती। अक्सर एक्ट्रेस को लोगों पर निशाना साधते हुए देखा गया है फिर वह चाहे इंडस्ट्री से हो, पॉलिटिक्स से हो या फिर कोई आम शख्स। वे अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों की क्लास लगा देती हैं। एक बार फिर कंगना (Kangana Ranaut) ने ट्वीट (Tweet) के जरिए किसी पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं पूरा मामला-
वायरल हो रही है फोटो (Kangana Ranaut)
दरअसल हाल ही में आईपीएल 16 के एक मैच के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) के लिए प्रपोजल प्ले कार्ड दिखाया है। इस कार्ड को एक बच्चा लिए हुए है। अब कंगना रनौत ने इस बच्चे के माता-पिता पर निशाना साधा है।
चल रहा है आईपीएल
बता दें कि इन दिनों आईपीएल (IPL) चल रहा है। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक मुकाबला खेला जा रहा था। इस खेल के दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है जिसमें एक बच्चा प्लेकार्ड (Play Card) लेकर खड़ा हुआ है और उस पर लिखा हुआ है- ‘हाय विराट कोहली अंकल क्या मैं आपकी बेटी वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं।’
जमकर ट्रोल हो रहे हैं बच्चे के पैरेन्ट्स
जिस पल से यह प्ले कार्ड वीडियो और फोटो में वायरल हुआ है उस पल से ही लोग इस बच्चे के मां-बाप को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं और उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए लिखा है कि- ‘मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें ना सीखायें, इससे आप मॉर्डन या कूल नहीं बल्कि अश्लील और फूल लगते हो।’
कंगना रनौत के साथ ही साथ तमाम लोग इस फोटो पर आपत्ति जता रहे हैं और बच्चे के माता-पिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर जगह आपको यह फोटो मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines