Kangana Ranaut Slams AR Rahman: ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में सिंगर ने एक इंटरव्यू में ‘छावा’ मूवी पर विवादित बयान दिया है. सिंगर ने कहा कि फिल्म ने समाज को 2 हिस्सों में बांटने वाला माहौल बनाया. एआर रहमान के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कुछ लोगों को सिंगर के इस बयान से ठेस भी पहुंची है. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत ने एआर रहमान को आड़े हाथों लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं कंगना ने क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं कंगना रनौत?
एआर रहमान ने जैसे ही छावा को लेकर विवादित बयान दिया, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा. वहीं अब कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एआर रहमान को खरी-खरी सुनाई है. साथ ही कंगना बॉलीवुड में हुए पक्षपात को लेकर भी म्यूजिक कंपोजर पर बरस पड़ीं. कंगना ने स्टोरी में लिखा, ‘प्रिय रहमान जी, इंडस्ट्री में मुझे पक्षपात और भेदभाव झेलना पड़ता है, क्योंकि मैं केसरिया पार्टी को सपोर्ट करती हूं. लेकिन मैंने आज तक आपके जैसे पक्षपाती और नफरत से भरा इंसान कभी नहीं देखा है.’
यह भी पढ़ें: ‘खुद का किरदार नहीं निभा रहे…’, ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन को ट्रोल करने वालों पर भड़के सुनील शेट्टी
खूब सुनाई खरी-खरी
कंगना ने आगे कहा, ‘मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं आपको अपनी डायरेक्टेड फिल्म इमरजेंसी की कहानी सुनाऊं. आपने तो मुझसे मिलने तक से मना कर दिया था. मुझे बताया गया था कि आप किसी प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, जबकि विपक्षी दलों के मंत्रियों ने भी मेरी फिल्म की खूब तारीफ की थी. साथ ही मेरी फिल्म को किसी ने भी प्रोपेगेंडा नहीं बताया था. लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो गए हैं और मुझे आप पर अफसोस है.’
यह भी पढ़ें: कब और कहां देखें Bigg Boss Tamil Season 9 का ग्रैंड फिनाले? फाइनलिस्ट्स से प्राइज मनी तक जानें सब कुछ
एआर रहमान अब किस फिल्म में देंगे म्यूजिक?
बता दें कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ मूवी पर भी काफी विवाद हुआ था. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म में एक्टर्स की खूब तारीफ हुई थी. वहीं एआर रहमान ने ‘छावा’ में अपना म्यूजिक दिया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई की थी. वहीं बता दें एआर रहमान अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ में म्यूजिक देने वाले हैं और इसमें उनके साथ हॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर भी हैं.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines