हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कंगना रनौत ने नेपो गैंग पर कसा तंज, इंस्टा पोस्ट कर कहा- लंका में आग तो नहीं लग गई?

विज्ञापन
Kangana Ranaut latest post

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जो वायरल है। दरअसल, बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘नेपो (भाई-भतीजावाद) गैंग’ के लिए लंबा-चौड़ा नोट लिख दिया।

हालांकि कंगना ने अपने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है। लेकिन, इस पोस्ट को करण जौहर से जोड़कर देखा जा रहा है। कंगना ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज के दिन ये पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि करण जौहर ने इस फिल्म से डायरेक्शन में वापसी की है।

Kangana Ranaut ने अपने इंस्टा पोस्ट पर क्या लिखा?

इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा कि मेरे बारे में सुबह से एक भी बेबुनियाद नाकारात्मक खबर नहीं आई, मेरे फर्जी Quotes भी मीडिया को मेल नहीं किए गए, या न तो मेरे प्रोजेक्ट के बारे में कोई अफवाह फैल रही है और न ही कोई पुरानी फिल्मों के मेरे सेक्सुअलाइज सीन्स को प्रसारित कर रहा है। इतना सन्नाटा क्यों है? कहीं लंका में आग तो नहीं लग गई? कोई पता तो करो, आज नेपो गैंग कहां बिजी है? ये सब एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut latest post

आखिर कैसे करण जौहर से जोड़ा जा रहा कंगना का पोस्ट?

बीते कुछ सालों में कंगना और करण जौहर ने एक-दूसरे पर कई टिप्पणियां कीं। यह सब कॉफी विद करण में शुरू हुआ, जहां कंगना ने करण को भाई-भतीजावाद का कारण बताया। इसके बाद ही कंगना और करण के बीच कभी न खत्म होने वाला झगड़ा शुरू हो गया।

विज्ञापन

Kangana Ranaut post

रणबीर-आलिया को लेकर भी लिखा था पोस्ट

पिछले सप्ताह कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। उन्होंने दोनों की शादी को फेक यानी की फर्जी बताया था। कहा था कि पिछले दिनों नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में आलिया और उनकी बेटी राहा नहीं शामिल हुई थी। कंगना ने ये भी दावा किया कि रणबीर ने उन्हें मिलने के लिए मैसेज किया।

विज्ञापन

कंगना वर्कफ्रंट

बता दें कि कंगना आखिरी बार धाकड़ में नजर आई थीं। साथ ही एक्ट्रेस अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली है, जिसे एक राजनीतिक ड्रामा माना जा रहा है। इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर और श्रेयस तलपड़े भी हैं। उनके पास पाइपलाइन में तेजस और चंद्रमुखी 2 भी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola