Kangana Ranaut On Bangladesh Violence: इंडिया के पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस वक्त हाहाकार मचा हुआ है। हिंदुओं पर लगातार हो रहे बर्बर हमलों और लूटपाट ने सभी की नींदे उड़ा रखी हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने देश में शांति को लेकर की गई लड़ाई का जिक्र करते हुए हिंदुओं को अपनी भूमि की रक्षा करने के लिए तैयार रहने ही सलाह दी है। जाहिर है कि इससे पहले कंगना रनौत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ने पर अपना रिएक्शन दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने पूरे मामले को धार्मिक एंगल देते हुए अपना पक्ष रखा था। इसकी वजह से कंगना को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा था।
कंगना रनौत ने इंस्टा पर शेयर की पोस्ट
बता दें कि बांग्लादेश में इस वक्त तख्तापलट के बाद से काफी हंगामा मचा हुआ है। हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमला किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं। इस अशांति के बीच कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘शांति कोई हवा या सूरज की रोशनी नहीं होती जिसे आप सोचते हैं कि ये आपका जन्मसिद्ध अधिकार है। आपको लगता है कि यह आपको फ्री में मिल जाएगी ऐसा नहीं है। महाभारत हो या रामायण दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई शांति के लिए लड़ी गई है।’
कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘अपनी तलवारों को उठाएं और उन्हें धार दें, हर दिन कुछ युद्ध शैली का अभ्यास भी करते रहें। अगर ज्यादा समय नहीं दे सकते तो कम से कम हर दिन 10 मिनट का समय दें। दूसरों के हथियारों के प्रति आपका समर्पण, लड़ने में आपकी अक्षमता का परिणाम नहीं होना चाहिए। विश्वास में समर्पण करना ही प्रेम है लेकिन डर में समर्पण करने वाले कायर के समान हैं। इजरायल की तरह हम लोग भी चरमपंथियों से कवर हो चुके हैं। हमें अपने लोगों और अपनी भूमि की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic को मिला नया प्यार? हार्दिक से तलाक के बीच वायरल पोस्ट से मिला हिंट
शेख हसीना के देश छोड़ने पर दिया था रिएक्शन
कंगना रनौत का यह पोस्ट देखकर लग रहा है कि वो बांग्लादेश में चल रहे हंगामे की तरफ इशारा कर रही हैं। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने पर अपना रिएक्शन जाहिर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘आसपास में मौजूद सभी इस्लामी गणराज्यों की मूल मातृभूमि हमारा देश भारत है। हमें खुशी है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को हमारा देश सुरक्षित लगता है। सोचने वाली बात ये है कि जो लोग भारत में रहकर पूछते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? या राम राज्य क्यों? ये स्पष्ट हो चुका है।’
कंगना रनौत ने आगे लिखा था कि ‘मुस्लिम देशों में रहने वाले सुरक्षित नहीं हैं। खुद मुसलमान भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ब्रिटेन में जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें राम राज्य में रहने का मौका मिला है। जय श्री राम..!!’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
30 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines