Kangana Ranaut Reacts On Datting Rumours With EaseMyTrip Co Founder: कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) को लेकर कुछ चटपटी गॉसिप्स सुनाई दे रही हैं। अचानक एक्ट्रेस की लव लाइफ चर्चा में आ गई है। उनका नाम किसी शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। जिस पर अब कंगना ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दे दिया, ये पढ़कर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। आखिरकार कंगना ने अपने इश्क को कबूल कर ही लिया। अब उन्होंने खुलेआम ये एक्सेप्ट कर लिया कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है। एक्ट्रेस ने ये तब माना जब एक शख्स के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें: एक पल में बदली Tina Datta की जिंदगी, एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन
ईज माय ट्रिप के फाउंडर संग डेटिंग कर रहीं कंगना?
इस फोटो के वायरल होते ही मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि कंगना रनौत इस आदमी को डेट कर रही हैं। दरअसल, इस वायरल फोटो में जिससे पूरा किस्सा शुरू हुआ, उसमें एक्ट्रेस ईज माय ट्रिप के फाउंडर निशांत पिट्टी (EaseMyTrip Co Founder Nishant Pitti) के साथ दिखाई दे रही हैं। ये दोनों अयोध्या के राम मंदिर के बाहर साथ में पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर 22 जनवरी 2024 की है, जब राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए निशांत पिट्टी के साथ कैमरा के लिए पोज करती नज़र आईं। बस यहीं से इनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई। हर कोई यही सवाल करता दिखाई दिया कि क्या कंगना ईज माय ट्रिप के फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कंगना रनौत ने बताई डेटिंग रूमर्स की सच्चाई
कंगना ने बताया सच
अब ये सब खबरें पढ़कर कंगना रनौत को सफाई देनी पड़ गई है। एक्ट्रेस ने साफ-साफ फैंस को बता दिया है कि आखिर उनके और निशांत पिट्टी की डेटिंग की खबरों में कितनी सच्चाई है। उन्होंने इन सब रूमर्स को सिरे से खारिज कर दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने अब एक पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने पहले तो उस आर्टिकल का फोटो शेयर किया जिस पर उनकी और निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) की डेटिंग रूमर्स पर सवाल किया गया था। ये देखने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से हाथ जोड़कर विनती की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें न फैलाएं।
किसे डेट कर रही हैं कंगना?
इसके बाद कंगना ने साफ कहा है कि ‘निशांत पिट्टी जी हैप्पिली मैरिड हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय आने का इंतजार करो और हमे शर्मिंदा मत करो।’ एक्ट्रेस ने आगे गुस्से में ये भी कहा कि ‘अच्छा नहीं लगता हर रोज एक जवान औरत को किसी नए आदमी के साथ जोड़ दिया जाता है, वो भी सिर्फ इसलिए कि उन्होंने साथ में फोटो खिंचवाई हैं। प्लीज ऐसा मत कीजिए।’ अब ये तो साफ हो गया है कि कंगना और निशांत पिट्टी की डेटिंग रूमर्स में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। लेकिन फैंस अब कंगना के बॉयफ्रेंड का चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। सभी को उस पल का इंतजार है जब एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड का नाम और चेहरा रिवील करेंगी।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
20 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
37 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines