Kangana Ranaut Slams Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) के प्रमोशन में दिन-रात जुटी हुई हैं और लगातार बॉलीवुड के खिलाफ बयान दे रही हैं। एक्ट्रेस ने जब-जब कोई बयान दिया है तो तूफान ही आया है। ऐसे में अब उन्होंने ‘न्यूज 24’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर फैंस भी चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस से अब उनके पोलिटिकल करियर को लेकर सवाल किया गया जिसके जवाब में उन्होंने बॉलीवुड को लपेट लिया।
कंगना ने फिर खोली बॉलीवुड की पोल
दरअसल, कंगना से पूछा गया कि क्या पॉलिटिक्स में जाना उन्होंने पहले से ही तय किया हुआ था? इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा ‘नहीं, ये पहले से नहीं सोचा था।’ कंगना बोलीं कि फिल्म इंडस्ट्री में लगातार द्वेष की भावना, गैंगिंग, मेरी फिल्मों के खिलाफ मुहीम चलाना ये सब चल रहा था। कंगना ने बताया कि उन्होंने एक्टिविज्म लाने की बहुत कोशिश की। Me Too मूवमेंट को लेकर बात की, कई महिलाओं को सपोर्ट किया जिन्होंने अपनी कहानी बताई थी, ये बात और है कि वो बाद में पैसे लेकर पीछे हट गईं और कंगना अकेली रह गईं। कंगना का कहना है कि उन्होंने ये सब करके अपने बहुत से दुश्मन बना लिए।
कंगना के खिलाफ बॉलीवुड हुआ गैंग अप?
इतना ही नहीं कंगना ने अपने बयान में आग उगलते हुए आगे कहा, ‘जो महिला सशक्तिकरण की फिल्में करती हैं, वहीं, जब मैं गिर जाऊं तो सब मेरे खिलाफ हो जाती हैं। सब गायब हो जाती है, कभी मेरे लिए नहीं बोलतीं, चाहे इनसाइडर हों या आउटसाइडर हों। मेरी फिल्मों को नीचा दिखाया जाता है। सारे क्रिटिक सब मिलकर गैंग अप करते हैं। मैं अकेले कब तक लड़ूंगी? आप खुद ही सोचिए। जब मैं किसी मुद्दे पर जाती भी हूं तो लास्ट में मैं ही बच जाती हूं। फिर कहते हैं ये हमे बदनाम करती है, ये ही हमें खराब करती है।’
यह भी पढ़ें: आपके मोबाइल में मौजूद इस ‘ऐप’ में अब लगा बच्चन फैमिली का पैसा
बॉलीवुड ने कंगना पर लगाए आरोप
कंगना ने आगे कहा, ‘तुम जो हवाला में फंसते हो, तुम जो ड्रग्स में फंसते हो, तुम जो प्रोस्टिट्यूशन में फंसते हो, तुम जो इन करतूतों में फंसते हो उसका क्या? तुम हो दाउद के साथ पार्टियों में जाते हो उसका क्या? तुम जो Me Too में फंसते हो? मुझे ही कहते हैं कि इसी ने हमारा नाम खराब किया है। तो अब मुझे इस हद तक Isolate कर दिया गया था कि शायद मेरे लिए कोई रास्ता बचा भी नहीं था।’ कंगना ने बॉलीवुड और पॉलिटिक्स में क्या फर्क है इस पर बात करते हुए कहा, ‘पॉलिटिक्स में सम्मान मिल रहा है, बॉलीवुड में हक भी छीना जा रहा है और ऊपर से आपको हमेशा फटकारा जाता है। हमेशा आपके बारे में गलत ही बोला जाता है। तो यहां भले ही पैसा न मिले लेकिन यहां इज्जत तो मिल रही हैं ना!’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines