Kangana Ranaut on Tejas: अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म शुक्रवार, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो दिन हो चुके हैं, लेकिन इसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। 45 करोड़ के बजट में बनी कंगना की ये फिल्म रिलीज के दो दिनों में महज 2.50 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई है, जिसको लेकर एक्ट्रेस की चिंता बढ़ गई है।
हाल में कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लिए फैंस से मदद मांगती नजर आ रही हैं। जी हां… शेयर किए गए वीडियो में कंगना अपने फैंस से गुजारिश करती नजर आ रही है कि वो इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जरूर जाएं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: ईशा के लिए आपस में भिड़े समर्थ और अभिषेक, कौन हुआ घर से बेघर?
Tejas के लिए Kangana फैंस से मांग रही मदद
वीडियो में कंगना अपने फैंस से कहती है, ‘हाल में सिनेमाघरों में मेरी फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हुई है और जिन्होंने भी ये फिल्म देखी है उन्होंने इसकी खूब सराहना की है, लेकिन कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। 99 प्रतिशत फिल्मों को दर्शक चांस भी नहीं देते हैं। मैं जानती हूं आज के समय में लोगों के पास मोबाइल है और टीवी है, लेकिन सिनेमाघर हमारी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा है। इसलिए मैं अपने फैंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर पहले ‘उरी’, ‘नीरजा’, ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको तेजस्वी भी बहुत पसंद आएगी’।
VIDEO के कैप्शन में Kangana ने लिखी ये बात
इस वीडियो का शेयर करते हुए कंगना ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘कोविड से पहले भी नाटकीय दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आ रही थी, कोविड के बाद इसमें गंभीर रूप से तेज आ रही है। कई थिएटर बंद हो रहे हैं और मुफ्त टिकट और कई ऑफर के बाद भी थिएटर में दर्शकों की संख्या कम होती जा रही है। लोगों से अनुरोध है कि वे सिनेमाघरों में फिल्में देखें और परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लें। वरना थिएटर बंद हो जाएंगे। धन्यवाद’।
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
32 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines