Kangana Ranaut Received Threat: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म 6 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच कंगना पर एक नई मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल, उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि यह पूरा मामला कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते एक सिख ग्रुप ने वीडियो जारी करते हुए कंगना रनौत को चप्पलों से मारने की धमकी दी है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर खुद एक्ट्रेस ने अब रिएक्ट किया है।
सिर कटवा सकते हैं तो काटेंगे भी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए खुलेआम धमकी दी जा रही है। वायरल वीडियो में एक सिख समुदाय के कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं, ‘अगर आपने इस फिल्म को रिलीज किया तो सरदार तो आपको चप्पल ही मारेंगे। थप्पड़ तो आप पहले ही खा चुकी हैं। मुझे अपने देश पर पूरा भरोसा है। मैं एक प्राउड सिख हूं और इसी के साथ प्राउडी मराठी भी हूं। मुझे इतना तो पता है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो सिख ही नहीं बल्कि मराठी, क्रिश्चियन और हिंदू भी तुझे सिर्फ चप्पल की मारेंगे।’
खुलेआम एक्ट्रेस को मिली धमकी
वीडियो में आगे कहा गया है कि ‘जब हम सिर कटवा सकते हैं तो हम सिर काट भी सकते हैं। हमें डर नहीं।’ कंगना रनौत को धमकी देने वाला ये वीडियो मैसेज राहुल चौहान नाम के एक यूजर की ओर से ट्वीट किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, ‘हमारे देश में क्या हो रहा है? बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस को खुलेआम धमकाया जा रहा है। इतिहास में जो हुआ है, फिल्म में सिर्फ वही दिखाया जा रहा है। क्या आयरन लेडी की कहानी को पर्दे पर उतारना गलत है?’
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के खिलाफ काफी साजिश, Emergency की कास्टिंग का किस्सा किया रिवील
कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन
उधर, वीडियो वायरल हुआ तो एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस वीडियो को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘कृपया इसे देखें।’ इसके साथ ही उन्होंने वीडियो को महाराष्ट्र के डीजीपी, हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस इंडिया को टैग किया है।
इमरजेंसी का हो रहा है विरोध
गौरतलब है कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ का लोग लंबे वक्त से विरोध कर रहे हैं। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि ये फिल्म प्रोपेगैंडा है। उनका आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही फिल्म को शहीदों के लिहाज से गलत और अपमानजनक बताया गया है। साथ ही उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय के नेता संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म को लगातार बैन किए जाने की मांग की जा रही है।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
54 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines